Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : सहजोड़ा गांव से 41 गौ वंशीय पशुओं को पुलिस ने किया जब्त

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर में गौ वंशीय पशुओं की तस्करी का मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. चक्रधरपुर के ग्रामीण क्षेत्रों से पशु तस्कर आए दिन पशुओं की तस्करी बड़े पैमाने पर कर रहे हैं. बुधवार देर रात चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर पंचायत सहजोड़ा गांव में गौ वंशीय पशु तस्करी की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की. बताया जाता है कि चक्रधरपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली की सहजोड़ा गांव से बड़ी तादाद में गौ वंशीय पशु की तस्करी हो रही है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-accused-of-kidnapping-minor-arrested-from-bokaro-minor-also-recovered/">आदित्यपुर

: नाबालिग के अपहरण का आरोपी बोकारो से गिरफ्तार, नाबालिग भी बरामद

पुलिस के देखते ही फरार हुए पशु तस्कर

इसकी सूचना मिलने पर चक्रधरपुर थाना के सहायक पुलिस अवर निरीक्षक लक्ष्मण तिवारी जवानों के साथ सहजोड़ा गांव पहुंचे. यहां उन्होंने देखा की बड़ी तादाद में गौ वंशीय पशुओं को सहजोड़ा स्कूल मैदान में रखा गया है. इस दौरान मौके से पशु तस्कर पुलिस को देखकर फरार हो गए. इसके बाद देर रात स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से कुल 41 गौ वंशीय पशुओं को चक्रधरपुर थाना लाया गया. सभी गौ वंशीय पशुओं को चक्रधरपुर थाना परिसर में ही रखा गया है. वहीं पुलिस पशुओं की तस्करी करने वालों की खोजबीन में जुट गई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही