Search

चक्रधरपुर : नाबालिग का गर्भपात कराने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेल

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : प्रेम जाल में नाबालिग को फंसाकर गर्भपात कराने वाले युवक को सोमवार को चक्रधरपुर पुलिस ने जेल भेज दिया. बताया जाता है कि चक्रधरपुर के लोको कॉलोनी में रहने वाले अदनाम खान नामक युवक के खिलाफ नाबालिग की मां ने रविवार रात चक्रधरपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी. दर्ज मामले के अनुसार लोको कॉलोनी में रहने वाले अदनाम खान ने दो साल पहले अपना नाम बदलकर उसकी नाबालिग बेटी से देवगांव स्थित शिव मंदिर में अमित नाम बताकर विवाह किया था. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर/गोइलकेरा">https://lagatar.in/manoharpur-goilkera-police-arrested-two-accused-of-cultivating-opium-sent-to-jail/">मनोहरपुर/गोइलकेरा

: अफीम की खेती करने के दो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
इसके बाद उसकी बेटी को अदनाम खान अपने साथ टेबललाइन स्थित एक भाड़े के घर में रखने लगा. लगभग डेढ़ साल से उसकी बेटी अदनाम के साथ रहती थी. इस बीच उसे पता चला कि अदनाम ने नाम बदलकर उसकी बेटी से विवाह किया था. इसके बावजूद उसने अदनाम को अपना दामाद मान लिया. अदनाम ने भी यह भरोसा दिया कि वह उसकी नाबालिग बेटी को सही तरीके से रखेगा, लेकिन जब वह गर्भवती हुई तो अदनाम ने गर्भपात करा दिया. अदनाम के माता-पिता नहीं चाहते थे कि नाबालिग उनकी बहू बने. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-kalyani-bus-going-to-dhanbad-caught-fire-in-patmada/">जमशेदपुर

: पटमदा में धनबाद जा रही कल्याणी बस में लगी आग
अदनाम के परिवार वाले टेबललाइन पहुंचकर झगड़ा करते थे. कुछ दिनों से लगातार हो रहे झगड़े को लेकर नाबालिग की मां ने रविवार को चक्रधरपुर थाना में पहुंचकर अदनाम के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी. नाबालिग की मां ने कहा कि उसकी बेटी फिर से दो महीने की गर्भवती है और अदनाम द्वारा गर्भपात कराने को कहा जा रहा है. साथ ही अदनाम के परिवार वाले मेरी बेटी को बहू बनाने से इनकार कर रहे हैं. इसे लेकर पुलिस ने अदनाम के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर सोमवार को जेल भेज दिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp