Search

 
 
 

चक्रधरपुर : सड़क पर गाड़ियों को खड़ा करने वालों के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : सड़क पर गाड़ियों को लगाकर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ शनिवार को चक्रधरपुर पुलिस ने कार्रवाई की. चक्रधरपुर के थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार के नेतृत्व में शहर के पवन चौक, ओवर ब्रिज के नीचे इत्यादि बाइक व अन्य गाड़ियों को खड़ा करने वाले लोगों को खिलाफ कार्रवाई की गई. इस दौरान पुलिस ने सड़क पर लगे बाइक, स्कूटी इत्यादि को जब्त कर थाना ले आई. साथ ही सड़क पर गाड़ी लगाने वाले लोगों को दोबारा गलती न करने की हिदायत दी गई. इस दौरान थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार ने कहा कि कुछ लोग सड़क किनारे बेहतर ढंग से अपनी गाड़ियों को ना लगाकर जहां तहां गाड़ियों को खड़ा कर देते हैं, इससे आवागमन में लोगों को परेशानी होती है और यातायात भी बाधित होती है. मौके पर थाना के अन्य अधिकारियों के अलावा पुलिस के जवान मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-make-prison-a-center-of-culture-change-bhagwan-bhai/">जमशेदपुर

: कारागृह को संस्कार परिवर्तन का केंद्र बना लो – भगवान भाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही