Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : ईचाकुटी गांव में बिजली ट्रांसफार्मर खराब, ग्रामीण परेशान, जताई नाराजगी

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर प्रखंड मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर सुदूरवर्ती क्षेत्र बाईपी पंचायत के ईचाकुटी गांव में 25 केवी का बिजली ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. पिछले एक महीने से बिजली ट्रांसफर खराब पड़ा है. इसके कारण ग्रामीणों को रात के वक्त सबसे ज्यादा दिक्कतें होती है. ईचाकुटी गांव पहाड़ों के बीच जंगल किनारे बसा होने के कारण अक्सर जंगली जानवरों व सांप बिच्छू का भी खतरा बना रहता है. गांव में बिजी ट्रांसफर में खराब होने को लेकर शनिवार को ग्रामीणों ने नाराजगी जताई. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-displaced-youth-demanded-responsibility-for-the-construction-and-operation-of-the-tourist-place-2/">चांडिल

: विस्थापित युवाओं ने पर्यटन स्थल के निर्माण व संचालन की मांगी जिम्मेदारी

ग्रामीण कार्यालय जाकर जताएंगे रोष

ग्रामीणों ने कहा कि गांव का ट्रांसफार्मर खराब रहने की जानकारी पंचायत प्रतिनिधियों व बिजली विभाग के अधिकारियों को दिए जाने के बावजूद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है. अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा ग्रामीणों को उठाना पड़ता है. ग्रामीणों ने बताया कि 29 नवंबर 2022 को बिजली ट्रांसफार्मर खराब हुआ था,एक महीने बाद नया बिजली ट्रांसफार्मर लगाया गया,लेकिन वह भी कुछ दिनों में खराब हो गया. लगभग एक महीने से बिजली ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है. अगर जल्द ही विभाग इस ओर ध्यान नहीं देती है तो ग्रामीण बिजली विभाग कार्यालय जाकर रोष जताएंगे. इस मौके पर सूरज जोंको, तुराम जोंको, जॉन केराई, सुजीत जोंको, अखिलेश जोंको समेत अन्य महिला पुरुष ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :चक्ररधपुर">https://lagatar.in/chakraradhpur-the-department-will-set-up-camps-in-various-villages-for-depositing-electricity-bills/">चक्ररधपुर

: बिजली बिल जमा करने के लिए विभाग विभिन्न गांवों में लगायेगा शिविर
[wpse_comments_template]      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही