Search

 
 
 

चक्रधरपुर : मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदाकर मांगी अमन-चैन की दुआ

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर व आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को ईद उल अजहा (बकरीद) का त्योहार मनाया गया. मुस्लिम समाज के लोगों ने बकरीद को लेकर पहले से ही तैयारियां कर ली थी. गुरुवार को निर्धारित समायानुसार शहर के वार्ड संख्या 6 जामा मस्जिद, अहले हदीस छोटी मस्जिद, मस्जिद उमर मिल्लत कॉलोनी, दंदासाई नूरानी मस्जिद, मदीना मस्जिद बंगलाटांड़, मस्जिद शमसी मंडलसाई व चांदमारी लोको मस्जिद सहित अलग-अलग 15 मस्जिदों में ईद की नमाद अदा की गई. सभी मस्जिदों में पूर्व से निर्धारित मौलवियों व मौलाना द्वारा बकरीद की नमाद अदा कराई गई. जहां अमन चैन की दुआ मांगी गई. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-in-view-of-kanhaishwar-mountain-worship-the-mla-got-slag-poured-on-the-dilapidated-road/">चाकुलिया

: कन्हाईश्वर पहाड़ पूजा के मद्देनजर जर्जर सड़क पर विधायक ने स्लैग डलवाया

पुलिस ने ट्रैफिक नियमों से संबंधित बांटे पंपलेट

[caption id="attachment_683474" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/CKP-Namaj-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> लोगों को ट्रैफिक नियमों के बारे में बताती पुलिस.[/caption] बकरीद को लेकर विधि व्यवस्था को देखते हुए जगह-जगह पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी. चक्रधरपुर के जामा मस्जिद के समीप थाना प्रभारी चन्द्रशेखर कुमार स्वयं मौजूद रहकर विधि व्यवस्था पर नजर बनाए हुए थे. इस दौरान उन्होंने बकरीद की नमाज अदा कर मस्जिद से बाहर निकलने वाले लोगों को ट्रैफिक नियम से संबंधित पम्पलेट बांटकर ट्रैफिक नियमों का पालन करने की बात कहीं. बकरीद के अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों के घरों में तरह-तरह के पकवान भी बनाये गये थे. पर्व को लेकर बाजार में चहल-पहल बनी रही. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही