घर-घर जाकर मतदाताओं का होगा सत्यापन : एसडीओ रीना हांसदा चुनाव की तैयारी को लेकर पोड़ाहाट अनुमंडल कार्यालय में बैठक Chakadharpur : लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गयी है. चुनाव को लेकर आज मंगलवार को चक्रधरपुर के पोड़ाहाट अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ रीना हांसदा ने राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बैठक की. बैठक में रीना हांसदा ने विधानसभा चुनाव को लेकर कई जानकारियां दीं. उन्होंने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के मतदाताओं का घर-घर सत्यापन किये जाने के बारे में बताया. बैठक में लोकसभा चुनाव की समीक्षा भी की गयी. इस पर मौजूद राजनीतिक दल के नेताओं ने कहा कि लोकसभा चुनाव में शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में बड़ी संख्या में मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से डिलीट कर दिया गया था. इसके कारण मतदाता वोट डालने से वंचित रह गये थे. विधानसभा चुनाव में यह गलती दोबारा नहीं होनी चाहिए.
चक्रधरपुर : विस चुनाव को लेकर SDO ने राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ की बैठक
Last Updated: Jun 11, 2024 12:00 AM (IST)