Search

 
 
 

चक्रधरपुर : शहर से लेकर गांव तक सरस्वती पूजा की तैयारियां शुरू

 
  • तरह-तरह के पंडालों का हो रहा निर्माण
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : विद्या की देवी माता सरस्वती पूजा का त्योहार 14 फरवरी को मनाया जाएगा. इसे लेकर चक्रधरपुर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में तैयारियां जोरों पर की जा रही है.चक्रधरपुर में माता सरस्वती की पूजा प्रत्येक वर्ष धूमधाम के साथ की जाती है. इसे लेकर चक्रधरपुर के विभिन्न स्थानों पर आकर्षक पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है.चक्रधरपुर के मेसो कार्यालय जाने वाले रास्ते में समिति की ओर से शेषनाग रुपी पंडाल का निर्माण हो रहा है.शेषनाग के ऊपर माता सरस्वती की प्रतिमा को स्थापित किया जाएगा. इसके साथ ही रेलवे क्षेत्र के रिटायर्ड कॉलोनी, लोको कॉलोनी, हरिजन बस्ती समेत अन्य स्थानों के अलावे शहर के टोकलो रोड, शीतला मंदिर, चांदमारी, लोको कॉलोनी, संतोषी मंदिर, पोर्टरखोली समेत अन्य स्थानों पर सरस्वती पूजा के लिए पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है. वहीं सरस्वती पूजा को लेकर विद्यालयों व अन्य शैक्षणिक संस्थानों में भी तैयारियां शुरु कर दी गई है.पूजा को लेकर बाजार भी सज चुका है. चक्रधरपुर के बाटा रोड, पवन चौक, कपड़ा पट्टी रोड के दुकानों में तरह-तरह के सजावटी सामानों के साथ-साथ पूजा के सामान बेचे जा रहे हैं.जिसे लेकर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के लोग खरीदारी के लिए पहुंचने लगे हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/CKP-Saraswati-Puja-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-state-congress-election-committee-meeting-begins-regarding-preparations-for-lok-sabha-elections/">रांची

: लोस चुनाव की तैयारी को लेकर प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक शुरू

500 से 30 हजार रुपये तक बिक रही माता सरस्वती की प्रतिमा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/CKP-Saraswati-Puja-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सरस्वती पूजा को लेकर चक्रधरपुर के दंदासाई में मूर्तिकारों द्वारा आकर्षक प्रतिमा का निर्माण किया जा रहा है. मूर्तिकार प्रतिमा को अंतिम रुप देने में जुटे हुये हैं. यहां ऑर्डर के आधार पर भी प्रतिमाएं बनाये जा रहे है.दंदासाई के मूर्तिकार उत्तम पाल ने कहा कि यहां चक्रधरपुर के अलावे बड़ाबाम्बो, सोनुवा, गोईलकेरा, मनोहरपुर, राजखरसावां, सीनी इत्यादि क्षेत्र से लोग प्रतिमा खरीदने पहुंचते हैं.इस बार पांच सौ रुपये से लेकर तीस हजार रुपये तक के मूर्ति बनाकर बेचे जा रहे हैं.कई पूजा समिति की ओर से दिये गये ऑर्डर व डीजाईन के आधार भी प्रतिमा का निर्माण हो रहा है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही