Search

चक्रधरपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आदिवासियों को मान-सम्मान देने का किया काम - दानवे

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आदिवासियों को मान-सम्मान देने का काम किया है. यह बातें केन्द्रीय रेल राज्य मंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे ने कही. वे बुधवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला के सोनुवा स्थित वन विश्रामागार परिसर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि देश की आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनाए जाने पर विपक्षी पार्टी ने वोट नहीं दिया, लेकिन नये संसद भवन के उद्घाटन को लेकर विपक्ष के लोग राजनीति करने लगे. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार गरीबों के उत्थान के लिए कार्य कर रही है. गरीबों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं लाई गई है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को लाभ मिल रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-girls-body-found-hanging-from-tree-behind-ghaghidih-jail/">जमशेदपुर

: घाघीडीह जेल के पीछे पेड़ से लटका मिला युवती का शव

केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को बताने आया हूं

[caption id="attachment_668545" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/CKP-Danway-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> भाजपा के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन के दौरान मंच पर मौजूद केन्द्रीय रेल राज्य मंत्री राजसाहेब पाटिल दानवे व भाजपा नेता.[/caption] प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कार्यकाल के नौ वर्ष पूरे होने पर मैं यहां केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को बताने व उस बारे में जानने यहां आया हूं. मंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे ने कहा कि कोविड के समय से ही गरीबों को नि:शुल्क राशन दिया जा रहा है. केन्द्र गरीबों के लिए पूरा राशन भेजती है, लेकिन राज्य सरकार उसे बांटने का काम करती है. इस पर निगरानी रखना जनता का काम है. कहा कि गरीबों के लिए घर, शौचालय, रसोई गैस कनेक्शन इत्यादि की सुविधा नरेन्द्र मोदी सरकार में ही मिलना संभव हो पाया है. इसे देखते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है. उन्होंने ट्रेनों के ठहराव के संबंध में कहा कि छोटे स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव को लेकर जल्द ही अधिकारियों से वार्ता करेंगे. इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-truck-overturns-in-chuttupalu-valley-scooty-rider-killed/">रामगढ़

: चुट्टूपालू घाटी में ट्रक पलटा, स्कूटी सवार की मौत

इस मौके पर ये लोग हुए शामिल

[caption id="attachment_668548" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/CKP-Danway-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सम्मेलन के दौरान मौजूद भाजपा नेता व कार्यकर्ता.[/caption] इस मौके पर पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई, पूर्व विधायक गुरुचरण नायक, भाजपा के पूर्व प्रवक्ता जेबी तुबीद ने भी संबोधित करते हुए केन्द्र द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया. साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव भाजपा की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया. इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष सतीश पुरी, जवाहर लाल बानरा, डॉ. मनोज कुमार कोड़ाह, महिला मोर्चा की गीता बालमुचू, जिप सदस्य ज्योति मेराल के अलावे पार्टी के अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे.

चक्रधरपुर में कार्यकार्ताओं का बढ़ाया उत्साह

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/CKP-MANTRY.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> चक्रधरपुर रेलवे महात्मा गांधी सभागार में मंत्री ने संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि यहां से भाजपा की सीट सुनिश्चित की जाए. बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय मेलगांडी, अशोक षाड़ंगी, गुरुचरण नायक, पूर्व विधायक शशि भूषण सामड और काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/CKP-MANTRY-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp