Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : कचरा निस्तारण प्लांट का विरोध जारी, ग्रामीणों को समझाने पहुंची एसडीओ

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर प्रखंड मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर सुदूरवर्ती क्षेत्र भरनिया पंचायत के भरनिया गांव में नगर परिषद् की ओर से लगने वाले कचरा निस्तारण प्लांट का विरोध जारी है. ग्रामीणों द्वारा इसका विरोध किये जाने के बाद शनिवार को पोड़ाहाट अनुमंडल पदाधिकारी रीना हांसदा ग्रामीणों को समझाने पहुंची. इस दौरान नगर परिषद् के शहर प्रबंधक अभिषेक राहुल भी मौजूद थे. एसडीओ ने ग्रामीणों के साथ बैठक की और सभी मुद्दो पर विचार विमर्श किया. ग्रामीणों के पक्ष से चक्रधरपुर के पूर्व विधायक शशिभूषण सामड, पंचायत की मुखिया सरीता गागराई, पंचायत समिति सदस्य मथुरा गागराई, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष सह पंचायत के पूर्व मुखिया विजय सिंह सामड, मुंडा गोरा लाल गागराई, मुखया प्रतिनिधि गंगाराम गागराई शामिल थे. बैठक की अध्यक्षता गांव के मुंडा कमल किशोर गागराई ने की. एसडीओ रीना हांसदा ने ग्रामीणों से कहा कि यहां कचरा निस्तारण प्लांट का निर्माण होने से कई प्रकार के लाभ स्थानीय ग्रामीणों को मिलेंगे. प्लांट में गांव के ही ग्रामीण काम करेंगे, इससे ग्रामीणों को रोजगार मिलेगा. साथ ही कचरा निस्तारण प्लांट से निकलने वाले खाद इत्यादि कृषि के लिए उपयोगी साबित होंगे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-rotary-clubs-district-level-drawing-competition-on-30th-april/">चाईबासा

: रोटरी क्लब का जिला स्तरीय चित्रांकन प्रतियोगिता 30 अप्रैल को

ग्रामीणों को नहीं मना पाई एसडीओ

[caption id="attachment_623363" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/29rc_m_130_29042023_1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बैठक में मौजूद पूर्व विधायक शशिभूषण सामड, मुखिया सरीता गागराई के साथ ग्रामीण[/caption] एसडीओ की बातों को सिरे से नकारते हुए ग्रामीणों ने कहा कि मैडम साहिबा, हमारे गांव के ग्रामीण कृषि पर ही निर्भर है. वर्षों से कृषि कर अपना जीवन-यापन कर रहे हैं. हमें अपनी पुरानी पद्धती में जीने दें. साथ ही अगर हमें आप रोजगार देना चाहती हैं तो चक्रधरपुर शहर के गुदड़ी बाजार में ग्रामीणों के लिए जमीन उपलब्ध करा दें, जहां गांव के ग्रामीण जाकर सब्जी व वनोपज सामाग्रियों को बेच सकें. इसके अलावे गांव में सिंचाई की व्यवस्था कर दें ताकि ग्रामीण बेहतर ढंग से खेती कर सकें. ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि किसी भी हाल में गांव में कचरा निस्तारण प्लांट नहीं लगने दिया जाएगा. एसडीओ ने काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण नहीं माने, बाद में एसडीओ रीना हांसदा वहां से चली गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-hindu-muslim-ekta-manch-submitted-a-memorandum-to-the-deputy-commissioner-in-the-name-of-the-governor/">जमशेदपुर

: हिंदू मुस्लिम एकता मंच ने राज्यपाल के नाम उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

पूजा-पाठ में होता है मैदान का उपयोग

ग्रामीणों ने कहा कि गांव के बिडदिरी में किसी भी हाल में कचरा निस्तारण प्लांट नहीं बनने देंगे. यह मैदान गांव का एक मात्र मैदान हैं, जिसमें पूजा पाठ के साथ-साथ कई प्रकार के खेलकूद का आयोजन होता है. प्रतिदिन पंचायत के बच्चें एवं नौजवान शारीरिक प्रशिक्षण करते हैं. कई नौजवान आर्मी बहाली के लिए यहां अभ्यास करते हैं. गांव में बैल बकरी चराने का एक मात्र मैदान है. इसलिए यह मैदान नगर पालिका या किसी कंपनी, विभाग को नहीं दिया जाएगा. इस मौके पर गांव के तुलसी गोप, बुधराम सामड, जोसेफ सामड, मंगल सरदार समेत अन्य बड़ी संख्या में महिला-पुरूष ग्रामीण मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही