Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : गुलकेड़ा पंचायत भवन में किसानों के बीच पंपसेट का वितरित

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : गुलकेड़ा पंचायत भवन में शुक्रवार को किसानों के बीच अनुदान पर पंपसेट का वितरण किया गया. इस अवसर पर मुख्य रूप से पंचायत के उपमुखिया रवि गोप, भूतपूर्व सैनिक एवं समाजसेवी दया सागर केराई, गुलकेड़ा गांव के मुंडा जुगसिंह जामुदा उपस्थित थे. कुल चार किसानों को 90 प्रतिशत सरकारी अनुदान एवं प्रतिशत लाभुक अंशदान पर पंपसेट बांटे गए. मौके पर समाजसेवी दया सागर केराई ने कहा कि किसान पंपसेट से बेहतर तरीके से खेती करें, ताकि उनकी आय में बढोत्तरी हो सके. उन्होंने कहा कि किसान बेहतर खेती कर सकें इसके लिए जल्द ही एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा. इस अवसर नीरंजन केराई, लोकनाथ गागराई, लखिन्दर सुंडी, जयपाल केराई, सोमवारी जरिका समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़े : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-minister-joba-manjhi-inaugurated-animal-fair-cum-exhibition/">मनोहरपुर

: पशु मेला सह प्रदर्शनी का मंत्री जोबा माझी ने किया उद्घाटन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही