Search

 
 
 

चक्रधरपुर : वर्ल्ड ब्रेन डे पर सूर्या नर्सिंग कॉलेज में क्विज प्रतियोगिता आयोजित

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) :  शनिवार को चक्रधरपुर के सूर्या नर्सिंग कॉलेज में वर्ल्ड ब्रेन डे पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. इस प्रतियोगिता में कॉलेज की एएनएम व जीएनएम की छात्राओं ने हिस्सा लिया. जहां अलग-अलग समूह में शामिल छात्राओं ने अपने दिमाग पर जोर लगाते हुये सवालों के जवाब दिए. पहले राउंड में एएनएम प्रथम व द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने जबकि दूसरे राउंड में जीएनएम प्रथम वर्ष के दो समूह में शामिल छात्राओं ने हिस्सा लिया. इसमें रोज, लीली, लोट्स, डेजी समूह में शामिल प्रतिभागियों से शिक्षकों ने प्रश्न पूछे. सवालों के बीच उलझे प्रतिभागियों ने अपने-अपने समूह में चर्चा कर सवालों का जवाब दिया. इसमें रोज ग्रुप में शामिल पिंकी महतो, सुमित्रा बांकिरा, ललिता लागुरी, आरती बोदरा, सुषमा सुंडी, रिंकी महतो विजेता बनी. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-olchiki-hul-baisi-submitted-memorandum-to-mla-sameer-mahanti/">चाकुलिया

: ओलचिकी हुल बैसी ने विधायक समीर महंती को सौंपा ज्ञापन

काफी संख्या में लोग रहे मौजूद

वहीं उप विजेता डेजी ग्रुप में शामिल श्वेता कुमारी, अंजली महतो, नेहा कुमारी, पालो पूर्ति, प्रियंका नापित, हर्षिद समद, होलिका महतो रहीं. इस मौके पर कॉलेज के प्रबंधक नरसिंह महतो, प्रचार्या मीनु मिनाक्षी तिर्की, शिक्षक रंजीता महंता,सुशांत मिंज, प्रियंजा महतो, किरण मुंडा, शिरोमणि तिर्की, आरती महतो, पूजा महतो, लॉरेन माइकल के अलावे कॉलेज के अन्य शिक्षिकाएं, शिक्षकेत्तर कर्मचारी व छात्राएं मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही