Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर: स्वामी विवेकानंद के विचारों पर क्विज, कविता पाठ और निबंध प्रतियोगिता दिसंबर में

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur : रामकृष्ण मिशन आश्रम के द्वारा झारखंड सरकार के सहयोग से स्कूली बच्चों के लिए 51 वीं वार्षिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. इसको लेकर रामकृष्ण मिशन के तमाम पदाधिकारी विभिन्न क्षेत्रों में जाकर स्कूलों से संपर्क कर बच्चों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं. इसी क्रम में रांची रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी भावेश आनंद चक्रधरपुर में स्थित रामकृष्ण सेवा समिति परिसर पहुंचे. यहां उन्होंने चक्रधरपुर के विभिन्न स्कूलों से जुड़े शिक्षकों से मुलाक़ात की. उन्होंने जानकारी दी कि प्रतियोगिता के तहत नया भारत गढ़ो शीर्षक पर क्विज़ कांटेस्ट, स्वामी विवेकानंद के स्वदेश मन्त्र पर कविता पाठ और नया भारत गढ़ो शीर्षक पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा.

राज्य स्तर पर फाइनल मुकाबला दिसंबर अंत तक

प्रतियोगिता में कक्षा तीन से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थी निःशुल्क भाग ले सकते हैं. इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 25 अक्तूबर है, बच्चे मुफ्त में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी कर सकते हैं. जिला स्तर पर इस प्रतियोगिता का आयोजन दिसंबर माह के पहले और दूसरे सप्ताह मंे किया जायेगा. जबकि राज्य स्तर पर फाइनल मुकाबला दिसम्बर माह के अंतिम दो हफ़्तों में होगा. प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर आयोजकों का मुख्य उद्देश्य है बच्चे और युवा पीढ़ी में स्वामी विवेकानंद के विचारों को भरना और उन्हें एक अच्छा इन्सान बनाने में मदद करना. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही