Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : बंदगांव थाना के नए प्रभारी राहुल कुमार मुर्मू ने संभाला पदभार

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : पश्चिम सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर के निर्देश पर जिला के 19 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है. इसी के तहत राहुल कुमार मुर्मू को बंदगांव थाना का नया थाना प्रभारी बनाया गया है. शनिवार को राहुल कुमार मुर्मू ने पदभार ग्रहण किया. राहुल कुमार मुर्मू के पदभार ग्रहण करने के बाद पूर्व थाना प्रभारी मनोज कुमार ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया. इस मौके पर राहुल कुमार मुर्मू ने कहा कि बंदगांव क्षेत्र में कानून व्यवस्था दुरुस्त रखना व गलत गतिविधियों को रोकना उनकी प्राथमिकता है. इसे भी पढ़ें : जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtara-public-relations-campaign-discussed-in-the-meeting-of-the-bjp-district-working-committee/">जामताड़ा

: भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में जनसंपर्क अभियान पर हुई चर्चा

अफवाहों पर ध्यान ना दें क्षेत्र के लोग

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लोग किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान ना दें. शांति व्यवस्था बनाए रखने में सभी की सहभागिता जरूरी है. उन्होंने कहा कि गैर कानूनी काम करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस मौके पर बंदगांव थाना के सभी पुलिस अवर निरीक्षक एवं पुलिस के जवान उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही