Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : स्टेशन के पास छापा, लॉटरी टिकट बिक्री में चार गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur : चाईबासा के एसपी को गुप्त सूचना मिली कि चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के समीप कुछ लोगों की ओर से अवैध लॉटरी टिकट की बिक्री की जा रही है. इस सूचना के आलोक में सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चक्रधरपुर के नेतृत्व में गठित छापामारी टीम ने समीर तांती उर्फ शंकर को अवैध लॉटरी के साथ गिरफ्तार किया. पूछताछ के क्रम में उसने अवैध लॉटरी टिकट विक्रय के धंधे में अपनी संलिप्ता के साथ अवैध लॉटरी टिकट बेचने के कार्य में संलिप्त अपने अन्य साथियों का नाम महेश शर्मा, मृणमय घोष एवं राकेश कुमार जायसवाल बताया. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर:">https://lagatar.in/chakradharpur-police-got-tough-to-stop-crime-and-road-accidents/">चक्रधरपुर:

अपराध और सड़क हादसे रोकने को पुलिस हुई कड़क

निशानदेही पर पुलिस ने तीन को दबोचा

अनुसंधान के क्रम में पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने के बाद महेश शर्मा, मृणमय घोष और राकेश कुमार जयसवाल को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार व्यक्तियों ने अपनी स्वीकारोक्ति बयान में बताया है कि सलीम लॉटरी टिकट बेचने के लिए मैनेज कराने के नाम पर उनसे डरा-धमका कर पैसे वसूला है. इस संबंध में अलग से प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान की जा रही है.

छापामारी टीम में ये थे शामिल

छापामारी टीम में सहायक पुलिस सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चक्रधरपुर कपिल चौधरी, सहायक पुलिस अधीक्षक सह थाना प्रभारी चक्रधरपुर सुमित कुमार अग्रवाल, पुलिस निरीक्षक चन्द्रशेखर कुमार, सहायक अवर निरीक्षक तिमरु उरांव के अलावा थाने की सशस्त्र बल शामिल थी. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर:">https://lagatar.in/chakradharpur-made-aware-for-the-prohibition-of-tobacco-administered-the-oath/">चक्रधरपुर:

तंबाकू निषेध के लिये किया जागरुक, दिलाई शपथ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही