Search

चक्रधरपुर : हावड़ा-मुम्बई मुख्य मार्ग पर घाघरा स्टेशन में रेल चक्का जाम बुधवार से, 33 ट्रेनें रद्द

Chaibasa/Chakradharpur (Sukesh kumar) : कुड़मी समाज को एसटी में शामिल करने को लेकर बुधवार सुबह छह बजे से हावड़ा-मुम्बई मुख्य रेल मार्ग पर घाघरा स्टेशन में अनिश्चितकालीन रेल चक्का जाम किया जाएगा. इस रेल चक्का जाम की वजह से इस रूट की 33 ट्रेनों को रेलवे ने रद्द कर दिया है. इसकी तैयारी आरंभ कर दी गयी है. लगभग 20 हजार से अधिक कुड़मी समाज के लोगों के शामिल होने की संभवना है. चक्रधरपुर रेलवे डिवीजन में पहली बार इतनी भारी संख्या में रेल चक्का जाम करने की रणनीति बनायी गयी है. अधिक से अधिक समाज के लोग पहुंचे, इसको लेकर पिछले कई महीनों से कुड़मी बहुल क्षेत्र गांव में जाकर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-wild-elephants-wreak-havoc-in-the-border-and-surrounding-villages-villagers-scared/">चांडिल

: सीमा व आसपास के गांवों में जंगली हाथियों का कहर, ग्रामीण भयभीत
मालूम हो कि इस चक्का जाम में झारखंड के अलावा ओड़िसा, पश्चिम सिंहभूम के कुड़मी समुदाय के लोग एकत्रित होंगे. इधर, समाज के अग्रणी नेता शशिधर महतो ने कहा कि चक्का जाम से पूर्व डीआरएम, जिला प्रशासन के अलावा स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी गयी है. शांतिपूर्ण तरीके से चक्का जमा किया जायेगा. एक दिन पूर्व ही समाज के लोग एकत्रित होना शुरू हो गये हैं. एसटी में शामिल करने को लेकर पिछले कई दशक से कुड़मी समाज आंदोलित है, लेकिन सरकार इस पर गंभीर नहीं है. जिस तरह से बंगाल में सख्ती प्रदर्शन किया गया था उसी तरह से इस बार भी घाघरा में कुड़मी समुदाय अपना शक्ति प्रदर्शन कर एसटी का मांग करेंगे. यदि सरकार हमारी मांगों को गंभीरता से नहीं लेगा, तो यह रेल टेका अनश्चितकाल तक चलता रहेगा. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-new-sports-committee-formed-in-kolhan-university-in-charge-vice-chancellor-becomes-chairman/">चाईबासा

: कोल्हान विवि में नई खेल कमेटी गठित, प्रभारी कुलपति बने अध्यक्ष

घाघरा स्टेशन के अलावा तीन स्टेशन पर होगा चक्का जाम 

रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के घाघरा स्टेशन के अलावा अन्य तीन स्टेशन पर कुड़मी समाज चक्का जाम करेगा. इसमें झारखंड के मुरी, गोमो और नीमडीह स्टेशन शामिल हैं. सभी स्टेशन के संबंधित डीआरएम को पत्राचार के माध्यम से सूचित कर दिया गया है. अधिक से अधिक लोगों के शामिल हो इसको लेकर समाज के लोग जागरूकता फैलाने में जुटे हैं. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dadai-dubey-announced-to-contest-elections-from-dhanbad/">धनबाद

: धनबाद से चुनाव लड़ने का ददई दुबे का एलान

आज से ही समाज के लोगों का घाघरा स्टेशन में जुटान शुरू 

बुधवार को रेल टेका कार्यक्रम सफल बनाने को लेकर मंगलवार को ही घाघरा स्टेशन कुड़मी समाज के लोग पहुंच गये हैं. घाघरा स्टेशन परिसर में एक टेंट का निर्माण भी किया गया है. वहां सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयेजित की जायेगी. समाज के लोग खानपान की पूरी व्यवस्था की गई है. लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो इसको लेकर हर तरह की रणनीति तैयार की गयी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp