Search

 
 
 

Chakradharpur : रेल टेका आंदोलन 20 सितंबर को, सोनुआ में कोल्हान के कुड़मी समाज के हजारों लोगों का होगा जुटान

कुड़मी जाति को एसटी की सूची में कुड़माली भाषा को संविधान के 8वीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर 20 सितंबर को आदिवासी कुड़मी समाज की ओर रेल टेका आंदोलन किया जाएगा. इसे लेकर गुरुवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला के सोनुआ के महुलडीहा में आदिवासी कुड़मी समाज की तैयारी बैठक आयोजित की गई.
 
सोनुआ के महुलडीहा में बैठक के बाद अमित महतो व अन्य.

Shambhu Kumar

Chakradharpur: कुड़मी जाति को एसटी की सूची में कुड़माली भाषा को संविधान के 8वीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर 20 सितंबर को आदिवासी कुड़मी समाज की ओर रेल टेका आंदोलन किया जाएगा. इसे लेकर गुरुवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला के सोनुआ के महुलडीहा में आदिवासी कुड़मी समाज की तैयारी बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता कुड़मी समाज के युवा आंदोलनकारी नेता अमित महतो ने की. इस मौके पर अमित महतो ने कहा कि सोनुआ में रेल टेका आंदोलन में 20 हजार लोगों के शामिल होने की तैयारी की जा रही है.

आदिवासी समाज को कुछ बाहरी तत्व बहकाने का काम कर रहे

इसके अलावा कोल्हान के तीनों जिले के समाज के जो लोग सोनुआ नहीं पहुंच पाएंगे, वे अपने क्षेत्र के रेलवे स्टेशन में रेल टेका आंदोलन में शामिल होंगे. अमित महतो ने कहा कि आदिवासी समाज के जो लोग विरोध कर रहे हैं, उन्हें कुछ बाहरी तत्व बहकाने का काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमारी मांग वर्षों पुरानी है,लेकिन बार बार इसे नजरअंदाज किया जा रहा है.उन्होंने कहा कि जब तक हमारी मांगों पर विचार नहीं किया जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा. इस मौके पर आदिवासी कुड़मी समाज से जुड़े लोग मौजूद थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही