Search

 
 
 

चक्रधरपुर : कुड़मी समाज के रेल रोको आंदोलन को लेकर रेल प्रशासन अलर्ट

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : कुड़मी जाति को एसटी वर्ग में शामिल करने को लेकर रेल रोको डहर छेको कार्यक्रम के तहत चक्रधरपुर रेल मंडल के घाघरा रेलवे हॉल्ट पर 20 सितंबर को रेल चक्का का जाम किया जाना है. रेल प्रशासन अलर्ट पर है. वहीं हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग पर चलने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन कर चलाया जा रहा है. वहीं कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट भी किया गया है, जबकि कई ट्रेनों को मंगलवार को भी रद्द किया गया है. इसे भी पढ़ें : हुसैनाबाद">https://lagatar.in/hussainabad-2-news-including-organizing-postal-fair-on-22nd-september/">हुसैनाबाद

: 22 सितंबर को डाक मेला का आयोजन समेत 2 खबरें

रेल प्रशासन ने कमेटी का किया है गठन : सीनियर डीसीएम

[caption id="attachment_762361" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/CKP-Sr-DCM-Gajraj-Singh.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सीनियर डीसीएम गजराज सिंह.[/caption] इस संबंध में चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम गजराज सिंह चरण ने बताया कि रेल रोको आंदोलन को लेकर रेल प्रशासन की ओर से एक कमेटी का गठन किया गया है, जो 20 सितंबर को होने वाले कार्यक्रम की निगरानी करेगी. इसके साथ ही रेल प्रशासन जवानों व पदाधिकारियों को हाई अलर्ट मोड पर रखा गया है, जो जाम के दौरान शांति बनाये रखेंगे. साथ ही किसी भी तरह के उपद्रव को नियंत्रित करेंगे. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-ganpati-bappa-worshiped-at-various-places-in-guava/">नोवामुंडी

: गुवा के विभिन्न जगहों में की गई गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना

ये ट्रेनें होंगी प्रभावित

22829- भुज शालीमार एक्सप्रेस 12101- LTT शालिमार एक्सप्रेस 12859 - हावड़ा मुम्बई गीतांजलि सुपर फास्ट एक्सप्रेस 22824- भुवनेश्वर नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 18477 -पुरी हरिद्वार उत्कल एक्सप्रेस 18478- हरिद्वार पुरी उत्कल एक्सप्रेस 13288 दुर्ग राजेन्द्र नगर साउथ बिहार एक्सप्रेस 12809- हावड़ा सीएसटीएम 12129- हावड़ा पुणे आजाद हिंद एक्सप्रेस 12833- अहमदाबाद हावड़ा एक्सप्रेस सहित 32 मेल एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द किया गया जबकि 12 एक्सप्रेस ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही