Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : बड़ाबाम्बो रेलवे स्टेशन के पास साउथ बिहार एक्सप्रेस से गिरकर रेलकर्मी की मौत

Chakradharpur (Shambhu Kumar); चक्रधरपुर रेल मंडल के बड़ाबम्बो रेलवे स्टेशन व चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के बीच गिरकर एक रेलकर्मी की मौत हो गई. बताया जाता है कि रेलवे इलेक्ट्रिकल जनरल विभाग में कार्यरत आनंद कुमार शुक्रवार शाम लगभग साढ़े छह बजे दुर्ग-राजेन्द्र नगर साउथ बिहार एक्सप्रेस में सवार होकर टाटानगर जा रहे थे. बड़ाबाम्बो-चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के पास वे ट्रेन से गिर गये. घटना में उनके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोट पहुंची है. घटना के बाद उन्हें चक्रधरपुर के रेलवे अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-power-supply-will-remain-interrupted-for-3-hours-on-saturday-in-various-areas-of-mango/">जमशेदपुर

: मानगो के विभिन्न क्षेत्रों में शनिवार को 3 घंटा बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

मेंस कांग्रेस ने की जांच की मांगhttps://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230428-WA0020.jpg"

alt="" width="1080" height="1018" />

घटना की सूचना पाकर बड़ी संख्या में रेलकर्मी चक्रधरपुर के रेलवे अस्पताल पहुंचे. वहीं सूचना मिलने पर रेलवे मेंस कांग्रेस के केन्द्रीय पदाधिकारी आरके मिश्रा रेलवे अस्पताल पहुंचे थे. उन्होंने आनंद कुमार के परिजनों से मिलकर शोक जताया. उन्होंने इस घटना की जांच कराने की मांग की है. साथ ही परिजनों को यथाशीघ्र सभी सरकारी लाभ पहुंचाने को कहा है. इधर, घटना को लेकर रेलकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही