Search

 
 
 

चक्रधरपुर : रेलवे अस्पताल में इलाजरत रेलकर्मी लापता, परिजन परेशान

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल में इलाजरत एक मरीज लापता हो गया. बताया जाता है कि चक्रधरपुर रेल मंडल की डोंगापोसी के सिंगनल एवं टेलिकॉम विभाग में कार्यरत 26 वर्षीय रेलकर्मी सचिन गोप को तबियत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. शनिवार-रविवार की मध्य रात्रि को वह अस्पताल से लापता हो गया. वह डोंगापोसी के कलाइया गांव का निवासी हैं. इसे लेकर रेलकर्मी के परिजन काफी परेशान है. सचिन गोप को इलाज के लिए 9 अगस्त को रेलवे अस्पताल में भर्ती किया गया था. शनिवार देर रात लगभग 1.30 बजे अस्पताल से व ह अचानक लापता हो गया. अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में रात 1.30 बजे वह अस्पताल के मुख्य गेट से निकलते दिखाई दे रहा है. उसके बाद से वह कहां  गया है, यह पता नहीं चल पाया है. जबकि रात के समय उसके साथ उसका साला सोना राम गोप तथा पत्नी भारती देवी भी मौजूद थी. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-congress-committee-remembered-former-prime-minister-rajiv-gandhi/">आदित्यपुर

: जिला कांग्रेस कमेटी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को किया याद

रेल पुलिस को दी गई सूचना

रात में दोनों गहरी नींद में सोए थे जिस कारण उन्हें यह पता ही नहीं चल पाया कि सचिन कब मेल वार्ड के बेड नंबर 14 से उठकर बाहर निकल गया. हालांकि परिजनों ने अपने तमाम जान-पहचान वालों से संपर्क कर उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला. इधर, रेलवे अस्पताल प्रबंधन ने लापता की सूचना रेल पुलिस और स्थानीय पुलिस को दे दी है. इस बारे में सचिन गोप के मामा चंद्रभानु गोप और रिश्ते के बड़े भाई रंजीत गोप ने बताया कि काफी खोजबीन के बाद भी सचिन का पता नहीं चल सका है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही