Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : चैनपुर पंचायत के बोड़दा में बारिश के घर ढहा

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : दो दिन से हो रही बारिश के कारण चक्रधरपुर प्रखंड की चैनपुर पंचायत के बोड़दा गांव में एक व्यक्ति का मिट्टी का घर ढह गया. घर ढहने के कारण पीड़ित परिवार के पास रहने की समस्या उत्पन्न हो गई है. बताया जाता है कि हो रही बारिश के कारण बोड़दा गांव निवासी सदन रजक के घर के दीवार का एक हिस्सा अचानक गिर गया. इसके बाद आनन-फानन में घर के सभी लोग बाहर आ गये. थोड़ी देर बाद घर के अन्य दीवार भी ढह गये. इससे परिवार के समक्ष परेशानी उत्पन्न हो गई. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-people-of-many-villages-met-drm-to-demand-stoppage-of-various-trains/">चक्रधरपुर

: विभिन्न ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर कई गांव के लोगों ने डीआरएम से की मुलाकात
इसकी सूचना मिलने पर चैनपुर पंचायत के मुखिया साहेब हेम्ब्रम पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और सदन रजक से मुलाकात कर हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया. साथ ही तिरपाल इत्यादि देकर पीड़ित परिवार को मदद पहुंचाया. मुखिया साहेब हेम्ब्रम ने कहा कि पीड़ित परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल सकें, इसे लेकर अधिकारियों से बात की जाएगी. इस मौके पर गांव के दुबेश्वर कुमार, मुकेश महतो, महावीर पूर्ति, अमित महतो समेत अन्य मुखिया के समर्थक मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही