Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : महिला आत्मसम्मान व महिला हिंसा रोकने को लेकर निकाली गई रैली

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : महिला आत्मसम्मान व महिला हिंसा को रोकने को लेकर शनिवार को टोकलो स्थित सामुदायिक भवन में नारी शक्ति महिला महासंघ व प्रदान संस्था के तत्वाधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य रुप जिला परिषद् सदस्य लक्ष्मी हांसदा, नारी शक्ति महिला महासंघ की अध्यक्ष नागी खलखो, नाबार्ड के डीडीएम साकेत कुमार, प्रदान संस्था के टीम कोऑडिनेटर शिशिर कुमार, प्रदान संस्था के मनीष मेहता, मो. शाहबुद्दीन, थ्रीति दास उपस्थित थे. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया. इस मौके पर टोकलो स्थित मध्य विद्यालय परिसर से जागरुकता रैली भी निकाली गई. इसमेंशामिल महिला समूह की महिलाएं हाथों में विभिन्न स्लोगन लिखे बैनर, झंडा, तख्तियां लिये हुये चल रही थी. रैली में जिला परिषद् सदस्य लक्ष्मी हांसदा, टोकलो उच्च विद्यालय की छात्राएं व महिला समूह की महिलाएं शामिल रही. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-dilapidated-electric-pole-should-be-removed-and-new-pole-installed-trishanu-rai/">चाईबासा

: जर्जर विद्युत पोल को हटाकर नया पोल लगाया जाए – त्रिशानु राय

महिलाओं को आर्थिक रुप से मजबूत करने पर दिया जोर

[caption id="attachment_583551" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/18rc_m_175_18032023_1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> जागरूकता रैली में शामिल जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी हांसदा, प्रदान संस्था के अधिकारी व स्कूली बच्चें[/caption] जागरूकता रैली के दौरान महिला हिंसा बंद करो, चुप नहीं रहना है हिंसा नहीं सहना है, जन-जन को समझाना है, महिला हिंसा बंद कराना है, बराबरी का साथ निभाएं, महिला अब आगे आएं इत्यादि नारा लगाते हुये सभी टोकलो सामुदायिक भवन पहुंचे. यहां महिला हिंसा रोकने पर विचार व्यक्त किये गये. मौके पर मौजूद जिला परिषद लक्ष्मी हांसदा ने कहा कि महिलाएं आर्थिक रुप से मजबूत होंगी तभी घर के हालात सुधरेंगे. उन्होंने कहा कि महिलाओं को एकजुट व जागरुक होने की आवश्यकता है. कार्यक्रम के दौरान एफपीओ से जुड़ने वाली महिला शेयर होल्डर को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर केनरा बैंक टोकलो शाखा प्रबंधक, शिव कमल, कार्तिक साहु, आरती बोदरा, मीना देवी, सारंगो प्रधान, शंकर गागराई के अलावे महिला समूह से जुड़ी महिलाएं मौजूद थी. इस अवसर पर टोकलो सामुदायिक भवन प्रांगण में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही