Search

चक्रधरपुर : जय श्री राम के नारों के साथ निकला रामनवमी जुलूस

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : रामनवमी का जुलूस बुधवार शाम को चक्रधरपुर में निकाला गया. इस अवसर पर चक्रधरपुर शहर व आसपास क्षेत्र के सभी अखाड़ा स्थलों से झंडा जुलूस चक्रधरपुर के पवन चौक पहुंचा.जहां बनाए गए स्टैंड में झंडा बांधकर कमेटी में शामिल लोगों ने करतब दिखाए. हाथों में तलवार, भाला, डंडा व अन्य पारंपरिक हथियारों से लैस युवाओं की टोली ने एक से बढ़कर एक करतब दिखा कर लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-2-news-including-procession-with-mahaviri-flags-in-kasmar-on-ram-navami/">बोकारो

: रामनवमी पर कसमार में महावीरी पताकाओं के साथ निकला जुलूस समेत 2 खबरें
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/CKP-Ram-Navami-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> उसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी थी. पूरा क्षेत्र भगवान राम के जयकारों से गूंज उठा. इस अवसर पर कई अखाड़ा कमेटी की ओर से आकर्षक झांकियां भी निकाली गई थी. वहीं बच्चे जुलूस के दौरान भगवान, राम, लक्ष्मण, सीता,बजरंगबली का रूप धारण किए हुए शामिल थे. वही जुलूस के दौरान भगवान राम, भारत माता,शिवाजी महाराज समेत अन्य झांकियां भी शामिल किए गए थे अखाड़ा स्थलों से जुलूस निकाले जाने के दौरान भी जगह-जगह रोककर युवाओं ने एक से बढ़कर एक करतब दिखाएं. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-2-news-including-procession-with-mahaviri-flags-in-kasmar-on-ram-navami/">बोकारो

: रामनवमी पर कसमार में महावीरी पताकाओं के साथ निकला जुलूस समेत 2 खबरें

मंच पर मौजूद थे प्रशासनिक अधिकारी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/CKP-Ram-Navami.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पवन चौक पर प्रशासन की ओर से मंच बनाया गया था. जहां मंच पर पोड़ाहाट अनुमंडल पदाधिकारी रीना हांसदा, पोड़ाहाट अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पारस राणा,अंचलाधिकारी गिरजानंद किस्कू समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे. वहीं प्रशासन के मंच के बगल में रामनवमी केंद्रीय अखाड़ा कमेटी की ओर से मंच बनाया गया था. जहां पूर्व विधायक शशि भूषण सामाड, रामनवमी केंद्रीय कमेटी के राजू प्रसाद कसेरा समेत अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद होकर मॉनिटरिंग कर रहे थे. चक्रधरपुर थाना प्रभारी राजीव रंजन दल बल के साथ मोर्चा संभाले हुए थे. इस अवसर पर चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल, रेड क्रॉस सोसाइटी व अन्य संगठनों की ओर से शिविर लगाया गया था. शहर के कई सामाजिक संगठनों द्वारा पानी, शरबत, चाय, चना गुड़ इत्यादि की व्यवस्था की गई थी. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-ram-darbar-tableau-of-shiva-parvati-were-the-center-of-attraction-in-the-procession/">चांडिल

: शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र रहा राम दरबार और शिव-पार्वती की झांकी

किरीबुरु : रामनवमी शोभायात्रा में दिखाए हैरतअंगेज करतब

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Kiriburu-Kartab.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Kiriburu (Shailesh Singh) : किरीबुरु-मेघाहातुबुरु में हर्षोउल्लास के साथ भव्य एंव शांतिपूर्ण तरीके से निकली रामनवमी की शोभा यात्रा. इस शोभा यात्रा में हिन्दू व मुस्लिम एक साथ शामिल थे. मेघाहातुबुरू स्थित काली मंदिर प्रांगण से बैंड-बाजे के साथ निकला यह शोभा यात्रा विभिन्न रास्तों से होते किरीबुरु स्थित बिरसा चौक पहुंचा. यहां सबसे पहले मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हिन्दुओं को गले लगाकर रामनवमी की बधाई दिया. इसके बाद शोभा यात्रा बैंक मोड़ होते महावीर चौक पहुंचा. वहां से पुनः बैंक मोड़, नेताजी चौक, लोकेश्वर मंदिर, मेन मार्केट, प्रोस्पेक्टिंग, ठेकेदार क्लोनी मंदिर, सौपिंग सेंटर होते पुनः काली मंदिर पहुंचेगा. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Kiriburu-Kartab-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-2-news-including-procession-with-mahaviri-flags-in-kasmar-on-ram-navami/">बोकारो

: रामनवमी पर कसमार में महावीरी पताकाओं के साथ निकला जुलूस समेत 2 खबरें
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Kiriburu-Kartab-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पूरे शोभा यात्रा के दौरान जमशेदपुर से आये दर्जनों  कलाकारों ने स्थानीय कलाकारों के साथ हर चौक चौराहे पर हैरत अंगेज एंव दिल दहला देने वाली करतब दिखा लोगों का भरपूर मनोरंजन व आश्चर्यचकित किया. हैरत अंगेज करतबों में लोहे की किल पर लेटना, दोनों गाल में लोहे का तार पार करना, सीने पर तारबूज काटना, ट्यूबलाई से करतब, आंख में पट्टी बांध फरसा से दूसरे साथी के सीने पर रखा ईंट तोड़ना, जलती आग में सर से टाईल्स तोड़ना एंव शरीर में आग लगा लेना आदी अनेक करतब शामिल थे. इस दौरान किरीबुरू थाना पुलिस सुरक्षा में पूरी तरह से तैनात रही. वहीं विभिन्न स्थानों पर विभिन्न संस्थाओं द्वारा सरबत, तारबूद, जूस आदि की व्यवस्था की गई थी. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-ram-darbar-tableau-of-shiva-parvati-were-the-center-of-attraction-in-the-procession/">चांडिल

: शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र रहा राम दरबार और शिव-पार्वती की झांकी

नोवामुंडी : वन देवी मंदिर में कुंवारी कन्याओं की पूजा कर कराया भोजन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Noamundi-Van-Durga-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा से मनोहरपुर जाने वाले रास्ते मां दुर्गा वन देवी मंदिर में नवरात्रि पर नौ कन्याओं का किया गया पूजन. इस दौरान मां दुर्गा वन देवी पूजा कमेटी के सदस्यों द्वारा नवरात्रि विशेष पर मंदिर में पूजा अर्चना कर नौ कुंवारी कन्याओं का पूजन किया गया तथा उन्हें श्री श्री मां दुर्गा के नौ रूपों में की गई पूजा अर्चना.पूजन के बाद कुंवारी कन्याओं को भोजन कराया गया. उसके बाद महा भोग प्रसाद का वितरण किया गया. इसे भी पढ़ें : श्री">https://lagatar.in/cm-champais-appeal-to-social-media-handlers-on-shri-ram-navami-avoid-spreading-misleading-news/">श्री

रामनवमी पर CM चंपाई की सोशल मीडिया हैंडलर्स से अपील, भ्रामक खबरें चलाने से बचें
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Noamundi-Van-Durga.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा वन देवी मंदिर में आकर भोग ग्रहण किया. इस मौके पर मां दुर्गा वन देवी मंदिर कमेटी की ओर से साधु चरण सिद्दु,गंगा सिद्दु, झरनी दास, संकीर्तन बोसा, विभिषण बोसा, रमेश यादव, सीता सिद्दु, मनोज कुमार प्रसाद, विजय साहू सहित अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp