Search

 
 
 

चक्रधरपुर : बालिका उच्च विद्यालय में रंगोली व दिया सजाओ प्रतियोगिता आयोजित

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर के राजा नरपति सिंह बालिका उच्च विद्यालय में शनिवार को रंगोली व दिया सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाते हुए दीये को आकर्षक तरीके से सजाया साथ ही तरह-तरह की रंगोली बनाए. इस अवसर पर बेहतर दिया सजाने वाली व रंगोली बनाने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया. प्रतियोगिता में प्राचार्या आरती प्रधान, शहनाज परवीन, नजीब असरफ, नीतू साहू, राजन प्रधान, भवानी महतो, जयश्री मुंडू, मंजू कंडायंग, प्रभावती महतो, श्रवण महतो, आशीष महतो, लखिन्दर जोड़ा, ज्योति टोपनो मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-your-plan-your-government-program-organized-in-the-football-ground-located-in-nalita-village/">चक्रधरपुर

 : नलिता गांव स्थित फुटबॉल मैदान में आपकी योजना, आपकी सरकार कार्यक्रम आयोजित

रंगोली प्रतियोगिता के लिए दिए गए थे अलग-अलग थीम

इस अवसर पर प्रतियोगिता में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को रंगोली प्रतियोगिता के लिए अलग-अलग थीम के दिए गए थे. जहां श्रद्धा हाऊस के लिए शुभ दीवाली, वसुधा हाऊस के लिए अनेकता में एकता, प्रगति हाऊस के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, प्रेरणा हाऊस को आजादी का अमृत महोत्सव का थीम दिया गया था. प्रतियोगिता में प्रथम श्रद्धा हाऊस, द्वितीय वसुधा, तृतीय प्रगति हाऊस व चतुर्थ प्रेरणा हाउस रहा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही