Search

चक्रधरपुर : लोको कॉलोनी शीतला मंदिर में राटा पूजा आयोजित

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : लोको कॉलोनी स्थित माता शीतला मंदिर में 26 मई से शुरू होने वाले माता शीतला पूजा को लेकर सोमवार को राटा पूजन किया गया. इस अवसर पर मंदिर में विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई. जहां बड़ी संख्या में महिला-पुरूष श्रद्धालु इक्ट्ठा हुये थे. पुजारी नित्यानंद पांडेय ने राटा पूजन संपन्न कराया. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-archery-football-training-for-children-in-tata-steels-summer-camp/">धनबाद

: टाटा स्टील के समर कैंप में बच्चों को तीरंदाजी-फुटबॉल का प्रशिक्षण

30 मई को किया जाएगा महाभोग वितरण 

मौके पर पूजा के आयोजन समिति के सदस्यों ने कहा कि 26 मई को माता शीतला की पूजा के लिए घट स्थापना की जाएगी. इसके बाद 27 व 28 मई को मानसिक घर घट, 29 मई को नव दुर्गा पूजा, कुमकुम पूजा, 30 मई को महाभोग वितरण किया जाएगा. मौके पर पूजा समिति के नागराजु, सुधाकर राजु, प्रभाकर, बीजे राव, ईश्वर राव, सी कृष्ण राव, एस कामराज, डिक्की राव, एस बाबु राव के अलावे स्थानीय महिला-पुरूष श्रद्धालु मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-the-mla-provided-financial-help-to-perform-shradh-rituals/">बहरागोड़ा

: विधायक ने श्राद्ध कर्म करने के लिए आर्थिक मदद की
[wpse_comments_template]        

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//