Search

 
 
 

चक्रधरपुर : रिश्तेदार ही करते रहे नाबालिग से दुष्कर्म, हुई गर्भवती, मामला दर्ज

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : शहर से पांच किमी दूर एक गांव में एक 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. नाबालिग के चार महीने की गर्भवती होने पर मामला परिवार के सामने आया. नाबालिग बच्ची के परिजनों ने मामले की जानकारी गांव के मुंडा को दी. इस मामले को लेकर बुधवार सुबह गांव में मुंडा की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें चक्रधरपुर थाना में मामला दर्ज कराने का निर्णय लिया गया. नाबालिग के माता-पिता ने गांव के तीन युवकों के खिलाफ थाना में लिखित शिकायत की है. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों को हिरासत में ले लिया है. बुधवार शाम में पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. इसे भी पढ़ें : तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-congress-district-general-secretary-met-the-fire-victims-family/">तांतनगर

: अग्निकांड पीड़ित परिवार से मिले कांग्रेस जिला महासचिव

रिश्तेदारों ने ही लूटी अस्मत, रिश्ते को किया शर्मशार

बताया जाता है कि गांव में रहने वाली नाबालिग को कुछ दिनों से पेट दर्द होने पर 3 अप्रैल को उसने अपनी मां व भाभी को पेट दर्द के बारे में बताया. जब उसकी मां ने कुछ गलत होने के अंदेशा से उससे पूछताछ की, तो नाबालिगा ने सारी बात बताई. उसने अपनी मां और भाभी को बताया कि रिश्ते में चाचा लगने वाला उमेश गुईया, चचेरे भाई सन्नी गुईया व रिश्ते में भांजा लगने वाला रमेश बोदरा ने पांच महीने पहले बगल के एक घर में बुलाकर ले गए. इसके बाद तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया. सभी ने इसकी जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी भी दी. वह इससे काफी डर गई और इस बारे में किसी को नहीं बताया. इस बीच कई बार उमेश ने उसके साथ दुष्कर्म किया. इससे वह गर्भवती हो गई. नाबालिग के परिजनों ने बताया कि उमेश गुईया व सन्नी गुईया विवाहित है. वहीं रिश्ते में चाचा लगने वाला उमेश गुईया शादीशुदा है और उसका एक पांच साल का बेटा भी है. इधर, इस बात को लेकर तीनों के प्रति ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है.  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही