Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : आरपीएफ महिला कांस्टेबल ने नए क्वार्टर में शिफ्ट होने के बाद दुपट्टे से लगाई फांसी

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur : चक्रधरपुर में कार्यरत रेलवे सुरक्षा बल की महिला कांस्टेबल रेखा मिश्रा ने अपने नए रेलवे क्वार्टर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. बताया जाता है कि रविवार को ही रेखा को चक्रधरपुर के आरपीएफ कॉलोनी में क्वार्टर आवंटित हुआ था. उसने अपना पूरा सामान महिला बैरक से नए क्वार्टर में शिफ्ट कर लिया था. लेकिन किसी बात से परेशान होकर उसने नए क्वार्टर में ही दुपट्टे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-effect-of-cyclone-rain-expected-in-dhanbad-and-santhal-on-may-11/">धनबाद

: चक्रवात का असर, धनबाद व संथाल में 11 मई को बारि‍श के आसार

धनबाद से स्वजनों के आने के पश्चात सौंपा जाएगा शव

घटना की सूचना मिलने पर आरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे और चक्रधरपुर थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी. वहीं शव का पोस्टमार्टम चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल पोस्टमार्टम हाउस में हुआ. पोस्टमार्टम के बाद शव को रेलवे अस्पताल के शीतगृह में रखा गया है. गौरतलब है कि मृतका धनबाद के बांसझोरा की निवासी थी. स्वजनों के आने के बाद मृतका का शव उन्हें सौंप दिया जाएगा. इधर चक्रधरपुर थाना पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच करने में जुटी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही