Search

 
 
 

चक्रधरपुर : सपरिवार महादेवशाल धाम पहुंचे आरपीएफ आइजी, मत्था टेक की पूजा-अर्चना

 
Chakradharpur (Rahul Hembrom):  दक्षिण पूर्व रेलवे के आरपीएफ आइजी डीबी कसार रविवार को एक दिवसीय निजी दौरे के क्रम में गोईलकेरा के प्रसिद्ध महादेवशाल धाम पहुंचे. मंदिर में मत्था टेका, पूजा अर्चना की और भंडारा भी लगाया. आरपीएफ आइजी के साथ उनकी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य भी थे. इधर, आरपीएफ आइजी के दौरे को लेकर गोईलकेरा के महादेवशाल धाम में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए थे. इसे भी पढ़े : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-community-building-to-be-constructed-from-mla-fund-for-gaur-community/">चक्रधरपुर

: विधायक निधि से होगा सामुदायिक भवन का निर्माण

सड़क मार्ग से पहुंचे महादेवशाल धाम

आरपीएफ आइजी डीबी कसार अपने परिवार के साथ ट्रेन से चक्रधरपुर पहुंचे. यहां से वे सड़क मार्ग होते हुए गोईलकेरा के प्रसिद्ध महादेवशाल धाम पहुंचे. उन्होंने गर्भ गृह में खंडित शिवलिंग की भक्ति भावना के साथ पूजा अर्चना की. शिवलिंग का पानी व दूध से अभिषेक किया और उपासना की. इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर में भंडारा लगवाया. उन्होंने स्वयं लोगों के बीच सामान्य नागरिक की भांति महादेव के प्रसाद का वितरण किया. इसमें चक्रधरपुर रेल मंडल के आरपीएफ जवानों ने भी उनकी मदद की. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही