Chakradharpur : पैसे कमाने का लालच देकर दूसरे राज्य ले जा रहे 10 नाबालिक लड़के और लड़कियों को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों ने बचाया लिया. हालांकि नाबालिक को ले जाने वाले व्यक्ति को आरपीएफ पकड़ नहीं पाई. इनमें पांच नाबालिक किशोर और पांच किशोरियां शामिल हैं. सभी नाबालिक शुक्रवार को टाटा-यशवंतपुर एक्सप्रेस ट्रेन से बेंगलुरु जा रहे थे. इस संबंध में रेलवे सुरक्षा बल के थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात सभी नाबालिक चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार पर खड़े थे. आशंका होने पर सभी नाबालिकों से आरपीएफ ने पूछताछ शुरु की. पूछताछ में 9 नाबालिकों ने पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के मुफस्सिल थाना अंतर्गत विभिन्न गांव का रहने वाला बताया, जबकि एक सोनुआ थाना के लोटापहाड़ में रहने की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सभी को बेंगलुरु में काम दिलवाने के लिए ले जा रहा था. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-outrage-over-charging-additional-examination-fee-for-kolhan-universitys-bed-4th-semester/">चाईबासा
: कोल्हान विवि के बीएड फोर्थ सेमेस्टर के लिए अतिरिक्त परीक्षा शुल्क लेने पर आक्रोश
: प्राचार्य के सम्मान में डीएवी गुवा के छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम का किया आयोजन
: कोल्हान विवि के बीएड फोर्थ सेमेस्टर के लिए अतिरिक्त परीक्षा शुल्क लेने पर आक्रोश
चाइल्ड लाइन ने सभी को परिजनों के हवाले किया
हालांकि आरपीएफ की टीम को इस बारे में जानकारी नहीं मिल सकी की आखिर कौन इन्हें लेकर जा रहा था. आरपीएफ की महिला पदाधिकारी ज्योति कुमारी ने भी सभी से पूछताछ की, लेकिन नाबालिकों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया. इसके बाद आरपीएफ ने चाइल्ड लाइन सब सेंटर गोइलकेरा को इसकी जानकारी दी. हालांकि रात हो जाने के कारण सभी को चक्रधरपुर में ही रखा गया था. शनिवार को सभी को चाइल्ड लाइन सब सेंटर गोईलकेरा के टीम लीडर आनंद प्रधान और पंकजनी प्रधान को सौंप दिया गया. बाद में दोनों ने सभी नाबालिक को जिला बाल कल्याण समिति के सामने प्रस्तुत किया. जहां से उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-students-of-dav-gua-organized-a-program-in-honor-of-the-principal/">नोवामुंडी: प्राचार्य के सम्मान में डीएवी गुवा के छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम का किया आयोजन
Leave a Comment