Search

 
 
 

चक्रधरपुर : गुरु पूर्णिमा पर देवस्थान से निकली साईं बाबा की पालकी यात्रा, जमकर झूमे श्रद्धालु

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : शहर के शीतला मंदिर के समीप स्थित साईं देवस्थान में सोमवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन हुआ. गुरु पूर्णिमा महोत्सव का प्रमुख आकर्षण का केन्द्र श्री साईं बाबा की पालकी यात्रा का नगर भ्रमण रहा. सोमवार शाम मंदिर परिसर से पालकी यात्रा पूरे विधि विधान और निष्ठा से निकाली गई. पालकी यात्रा शीतला मंदिर से पुराना रांची रोड, भगत सिंह चौक, महात्मा गांधी स्कूल, थाना रोड, पुराना बस्ती, राजबाड़ी रोड, पवन चौक, बाटा रोड होते हुए वापस साईं देवस्थान मंदिर आकर समाप्त हुई. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-mla-sameer-kumar-mahanti-met-the-relatives-of-the-deceased/">चाकुलिया

: मृतक के परिजनों से मिले विधायक समीर कुमार महंती

पालकी यात्रा का जगह-जगह किया गया स्वागत

इस दौरान जगह-जगह पालकी यात्रा का स्वागत किया गया. भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण हुआ और रास्ते भर ताशा की धुन पर हर उम्र के महिला-पुरुष श्रद्धालु जमकर झूमते रहे. देर शाम भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा. इस मौके पर साईं भक्त मंडल के सभी सदस्यों के अलावे बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही