Search

 
 
 

चक्रधरपुर : नगर परिषद के पूर्व सफाई निरीक्षक सनातन मुखी का निधन, दी गई श्रद्धांजलि

 
Chakradharpur (Rahul Hembrom) : चक्रधरपुर नगर परिषद के पूर्व सफाई निरीक्षक सनातन मुखी का निधन हो गया. वह सेवानिवृत्त होने के बाद भी दैनिक मजदूरी पर सेवा दे रहे थे. मंगलवार को उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद परिजन उन्हें इलाज को जमशेदपुर ले जा रहे थे, उसी दौरान रास्ते में उनका निधन हो गया. वहीं बुधवार को जब उनकी पार्थिव शरीर नगर परिषद पहुंचा तो उनके अंतिम दर्शन के लिए काफी संख्या में उसके सहयोगी और जानने वाले लोग पहुंचे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-kolhan-human-rights-organization-took-out-a-rally-regarding-population-control-awareness/">आदित्यपुर

: जनसंख्या नियंत्रण जागरूकता को लेकर कोल्हान मानवाधिकार संगठन ने निकाली रैली

दो मिनट का मौन रख कर दी गई श्रद्धांजलि

चक्रधरपुर नगर परिषद कार्यालय परिसर में झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की ओर से शोकसभा का आयोजन कर नगर परिषद के पूर्व सफाई निरीक्षक सनातन मुखी को श्रद्धांजलि दी गई. दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति और परिवार को दुःख की घड़ी में सहन शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की गई. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-ug-semester-one-enrollment-in-kolhan-university-will-start-from-july-21/">चाईबासा

: कोल्हान विवि में यूजी सेमेस्टर वन का नामांकन 21 जुलाई से होगा शुरू

सफाई कर्मियों की हो नियमित स्वास्थ्य जांच : होता

शोकसभा के उपरांत महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सदानंद होता ने कहा कि नगर परिषद के सफाई कर्मी शहर को स्वच्छ रखने का काम करते हैं. लेकिन कभी भी उनकी स्वास्थ्य जांच नहीं होती है. जबकि अन्य विभागों में कर्मियों की स्वास्थ्य जांच होती है. गंदगी पर कार्य करने वाले कर्मियों की नियमित जांच होनी चाहिए. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-health-department-team-visited-chhotanagara-affected-area-in-malaria/">चाईबासा

: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मलेरिया प्रभावित क्षेत्र छोटानागरा का किया दौरा

शोकसभा में ये लोग रहे उपस्थित

मौके पर मौजूद झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार सिन्हा, निवर्तमान वार्ड पार्षद दिनेश जेना, जगन्नाथ पासवान, विवेक कुमार, बसंत साव, रतन महतो, गुरु मुखी, अर्जुन रजक, महावीर लोहार, हरिशंकर महतो, आनंद प्रधान, पार्थ सारथी, शाहिद हासन, जकारियस बोदरा, बिरजू मुखी, दीपक महतो, राकेश मुखी, बबलू मुखी समेत काफी संख्या में सफाई कर्मी मौजूद रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही