Chakradharpur (Shambhu Kumar) : पश्चिमी सिंहभूम जिला के गोईलकेरा निवासी संतोष बोबोंगा का चयन कनाडा में होने वाले वर्ल्ड पुलिस बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है. इस प्रतियोगिता में यह भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह प्रतियोगिता 26 से 28 जुलाई तक कनाडा में आयोजित होगी. इसे लेकर फिलहाल दिल्ली में चल रहे 15 दिवसीय बॉडी बिल्डिंग कैंप में अभ्यास करेंगे. शनिवार शाम वे दिल्ली के लिए चक्रधरपुर से रवाना हुये. जहां अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर के बॉडी बिल्डरों ने चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दी. इस मौके पर अंतराष्ट्रीय बॉडी बिल्डर सह कोच गोईलकेरा निवासी कुंदन कुमार भी चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे थे. यहां कुंदन कुमार गोप ने बताया कि संतोष बोबोंगा गोईलकेरा के रहने वाले हैं और झारखंड पुलिस में कार्यरत है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-mla-inaugurated-transformer-in-rupabasa/">चाईबासा
: रूपाबासा में ट्रांसफॉर्मर का विधायक ने किया उद्घाटन संतोष बोबोंगा झारखंड के बोकारो थाना में कंस्टबल के पद पर कार्यरत है. उन्होंने बताया कि संतोष बोबोंगा का चयन अंतराष्ट्रीय खेल में होना हम सभी के लिए गौरव की बात है. गोईलकेरा ऐसे सुदूरवर्ती क्षेत्र के खिलाड़ी आज देश व विदेश में क्षेत्र का नाम रौशन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि पुणे में हुये ऑड इंडिया पुलिस बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में संतोष बोबोंगा ने गोल्ड मेडल हासिल किया था. इसे लेकर ही उनका चयन इस प्रतियोगिता के लिए हुआ है. इस अवसर पर मौजूद अंतरराष्ट्रीय धावक धर्मेन्द्र हांसदा, राष्ट्रीय बॉडी बिल्डर सुमन खंडाईत, मंदीप सिंह ने भी रेलवे स्टेशन पहुंचकर संतोष बोबोंगा को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर अन्य बॉडी बिल्डर भी मौजूद थे. [wpse_comments_template]
चक्रधरपुर : गोईलकेरा के संतोष बोबोंगा का वर्ल्ड पुलिस बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के लिए चयन
Leave a Comment