Search

 
 
 

चक्रधरपुर: मुखिया के मतदान से चंद्री पंचायत की उप मुखिया बनीं संतोषी सांडिल

 
Chakradharpur : चक्रधरपुर प्रखंड के चंद्री पंचायत भवन में मंगलवार को निर्वाची पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी बाल किशोर महतो ने नवनिर्वाचित मुखिया एवं वार्ड सदस्यों को उनके कार्य एवं दायित्व की शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण सत्र के बाद उप मुखिया पद के लिये चुनाव हुआ. वार्ड सदस्य रेणुका गिरि एवं संतोषी सांडिल के बीच उप मुखिया पद के लिये निर्वाचन की प्रक्रिया हुई और रेणुका व संतोषी दोनों 5-5 मत लाकर बराबरी पर रहीं. जिसके बाद मुखिया शुरुमणी बारला ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया और संतोषी सांडिल 6-5 से उप मुखिया निर्वाचित हुईं. इसे भी पढ़ें: चाईबासा:">https://lagatar.in/chaibasa-budhram-sinku-became-the-deputy-head-of-asanpat-panchayat-of-mazagon-block/">चाईबासा:

मझगांव प्रखंड की आसनपाट पंचायत के उपमुखिया बने बुधराम सिंकू

सबके सहयोग से होगा पंचायत का विकास : सीओ

मौके पर निर्वाची पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी बाल किशोर महतो ने मुखिया, उप मुखिया एवं वार्ड सदस्यों से कहा कि आज से सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि अपनी पंचायत के विकास के लिये भागीदार बनें. सबके सहयोग से ही पंचायत का विकास संभव होगा. पंचायत में विकास होगा तो यहां रोजगार समेत अन्य सुविधाएं भी बढ़ेंगी और जनता को लाभ मिलेगा. किसी प्रकार की समस्या होने पर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में संपर्क कर उस काम को करा सकते हैं. मौके पर सहायक निर्वाची पदाधिकारी मनोज कुमार सिन्हा, ओमप्रकाश महतो, पंचायत सचिव सोहन महतो समेत अन्य लोग उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-gayatri-family-got-the-honor-of-donating-maximum-blood/">जमशेदपुर

: गायत्री परिवार को मिला सर्वाधिक रक्तदान करने का सम्मान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही