Search

 
 
 

चक्रधरपुर: छात्रों से घूस लेने के मामले  में जेएलएन कॉलेज की सविता कुमारी पर गाज गिरना तय

 
Chakradharpur: चक्रधरपुर के जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर सविता कुमारी पर गाज गिरना तय है. कॉलेज में पॉलिटिकल साइंस की असिस्टेंट प्रोफेसर सविता कुमारी असाइनमेंट में अच्छे अंक देने के नाम पर यूजी सेकंड सेमेस्टर के विद्यार्थियों से पैसे की वसूली कराती एक वायरल वीडियो में देखी गई हैं. हालांकि आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर ने इसे गलत बताते हुए छात्रों से पैसे वसूली की बात से इनकार किया है. वहीं इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर श्रीनिवास कुमार ने बुधवार को कॉलेज में गठित जांच कमेटी की बैठक बुलाई. इस बैठक में प्राचार्य के अलावा कमेटी के सदस्य डॉ एके ओझा, डॉ अरुण कुमार, डॉ गीता सोय‌ एवं प्रधान लिपिक पंकज प्रधान शामिल रहे. इसे भी पढ़ें: मिनी">https://lagatar.in/gold-medal-to-two-archers-of-seraikela-kharsawan-in-mini-national-archery-championship/">मिनी

नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में सरायकेला-खरसावां के दो तीरंदाजों को गोल्‍ड मेडल

बैठक की कार्यवाही विश्वविद्यालय को भेजी जाएगी

प्राचार्य डॉक्टर श्रीनिवास कुमार ने बताया कि असिस्टेंट प्रोफेसर सविता कुमारी की लगातार शिकायत मिलती रही है. लेकिन लिखित और पुख्ता प्रमाण नहीं होने के कारण अब तक कार्रवाई होने से बचती रही हैं. कई बार असिस्टेंट प्रोफेसर को अपनी आचार विचार बदलने के लिए सख्त हिदायत दी जा चुकी है, किंतु कोई फायदा नहीं हुआ. अब बैठक की कार्यवाही विश्वविद्यालय को भेजी जाएगी. विश्वविद्यालय के निर्णयानुसार कार्रवाई होना तय है. इसे भी पढ़ें: चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-west-singhbhum-beat-ranchi-by-13-runs-to-get-full-two-points/">चाईबासा

: पश्चिमी सिंहभूम ने रांची को 13 रनों से पराजित कर पूरे दो अंक हासिल किए
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही