Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : चंद्रमा पर चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग पर स्कूली बच्चों ने निकाली रैली

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर सफलता पूर्वक लैंडिंग होने की खुशी में शनिवार को मां अमिया देवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल चक्रधरपुर द्वारा रैली निकाली गई. रैली रांची चाईबासा मुख्य मार्ग से होते हुए प्रखंड कार्यालय चक्रधरपुर के समीप पहुंची. रैली के दौरान बच्चे हाथों में चंद्रयान के सफल लैंडिंग पर लिखा स्लोगन पट्टा लिए हुए थे. साथ ही बच्चे जय हिन्द, भारत माता की जय के साथ जय विज्ञान का नारा लगाते हुए चल रहे थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-motivation-session-organized-in-dbms-college/">जमशेदपुर

: डीबीएमएस कॉलेज में मोटीवेशन सत्र आयोजित

शिक्षिकाओं ने इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

रैली स्कूल पहुंचने के बाद शिक्षिकाओं ने बच्चों को चंद्रयान की जानकारी दी तत्पश्चात इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी गई. इस मौके पर स्कूल की प्रधानाध्यापिका माधुरी प्रमाणिक, शिक्षिका वनश्री मजूमदार, काजल अग्रवाल, काकुली विश्वास, सुनैना महतो, विकास महतो, मनोरमा कुमारी समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही