Search

 
 
 

चक्रधरपुर : अपने बच्चों को नियमित रूप से भेजे स्कूल अभिभावक – प्रखंड प्रमुख

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें अभिभावक, ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी पढ़कर एक दिन क्षेत्र का नाम रौशन करेंगे. यह बातें चक्रधरपुर की प्रखंड प्रमुख ज्योति सिजुई ने कही. वे गुरुवार को चक्रधरपुर की जयपुर गांव स्थित मध्य विद्यालय में आयोजित बाल मेला को संबोधित कर रही थीं. एस्पायर संस्था के तत्वावधान में आयोजित इस बाल मेला का प्रखंड प्रमुख ज्योति सिजुई ने फीता काटकर उद्घाटन किया. इस अवसर पर बच्चों के बीच रंगोली, चित्रांकन, फेस पेंटिंग इत्यादि कई प्रतियोगिताएं आयोजित किये गये. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-child-labor-is-being-done-by-breaking-all-the-rules-in-the-city-center/">घाटशिला

: सिटी सेंटर में सारे नियम तोड़ कर कराया जा रहा बाल श्रम

बाल मेला में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये

प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. वहीं बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये. सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने नागपुरी, हिन्दी, हो इत्यादि गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी. इस अवसर पर मौजूद एस्पायर संस्था के अधिकारियों ने कार्यक्रम के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देकर शिक्षा का महत्व बताया. कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, एस्पायर संस्था के अधिकारी, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं व उनके अभिभावक मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही