Search

चक्रधरपुर : एसडीओ ने अधिकारियों के साथ बैठक कर बूथों की स्थिति की ली जानकारी

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बुधवार को पोड़ाहाट अनुमंडल कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता पोड़ाहाट अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी रीना हांसदा ने की. जहां पोड़ाहाट अनुमंडल के विभिन्न प्रखंड पदाधिकारियों के अलावे, अंचलाधिकारी व विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित हुये. बैठक के दौरान एसडीओ रीना हांसदा ने सभी अधिकारियों से बूथों की स्थिति के बारे में जानकारी ली. इसे भी पढ़ें : पांकी">https://lagatar.in/panki-smuggler-arrested-with-four-kilos-of-opium/">पांकी

: चार किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार
साथ ही मतदान केन्द्र पर पानी, बिजली, शौचालय की व्यवस्था, बूथों के अंतर्गत आने वाले मतदाता, पन्ना सत्यापन इत्यादि के संबंध में पूछताछ करते हुये कई दिशा-निर्देश दिए. एसडीओ रीना हांसदा ने कहा कि जिन स्थानों पर बूथों की स्थिति अच्छी नहीं है उसे जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाएं, ताकि मतदाताओं को मतदान के दिन किसी प्रकार की परेशानी न हो.इस दौरान गांव से दूर मतदान केन्द्र के बारे में भी चर्चा हुई. बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता प्रभु दयाल मंडल, बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के अलावे सेक्टर पदाधिकारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : प्रेमी">https://lagatar.in/girlfriend-reached-godda-from-ranchi-in-search-of-lover-lover-absconded-with-family/">प्रेमी

की तलाश में प्रेमिका रांची से पहुंची गोड्डा, परिवार संग प्रेमी हुआ फरार

चाईबासा : वोटर अवेयरनेस फोरम की बैठक का आयोजन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Chaibasa-DC-Baithak-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chaibasa (Sukesh Kumar) : पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार नोडल पदाधिकारी कार्मिक कोषांग सह उप विकास आयुक्त संदीप कुमार मीणा के नेतृत्व एवं नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग सह सदर चाईबासा अनुमंडल पदाधिकारी अनिमेष रंजन, नोडल पदाधिकारी मीडिया कोषांग सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ईशा खंडेलवाल की मौजूदगी में लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के तदर्थ वोटर अवेयरनेस फोरम की बैठक का आयोजन किया गया. इसे भी बैठें : पांकी">https://lagatar.in/panki-smuggler-arrested-with-four-kilos-of-opium/">पांकी

: चार किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार
बैठक में जिला अंतर्गत सभी सरकारी कार्यालय/विभाग/संस्थान सहित निजी व्यवसायिक कंपनी/संगठन, बैंक आदि संस्थानों से नामित नोडल/कंवेनर के द्वारा भाग लिया गया. वोटर अवेयरनेस फोरम की बैठक में प्रतिभागियों को बताया गया कि सेक्शन 135(बी) आरपी एक्ट-1951 के तहत मतदान तिथि को सभी संस्थाओं में सवैतनिक अवकाश का प्रावधान है. ताकि समस्त वोटर जन अपने-अपने मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके. इसके साथ ही फोरम के नोडल/कंवेनर अपने अपने कार्यालय संस्थान अंतर्गत सभी जन का मतदाता सूची में निबंधन करवाने हेतु उनका प्रपत्र-6 भरवाने के लिए उन्हें प्रेरित करें. इसके अलावा अपने सलंग्न मतदान केंद्र पर आवश्यक मिनिमम सुविधा का भी अवलोकन सुनिश्चित करें. इसे भी पढ़ें : प्रेमी">https://lagatar.in/girlfriend-reached-godda-from-ranchi-in-search-of-lover-lover-absconded-with-family/">प्रेमी

की तलाश में प्रेमिका रांची से पहुंची गोड्डा, परिवार संग प्रेमी हुआ फरार
मतदान तिथि के दिन अपने परिवारजन सौजन एवं कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मियों को मतदान करने के लिए प्रोत्साहित तथा उनसे उनके मताधिकार प्रयोग के अनुभव के बारे में भी जानकारी प्राप्त करें. इसके अलावा बैठक में जिला अंतर्गत शत प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को प्राप्त करने से संबंधित विभिन्न विषय वस्तु पर विस्तार पूर्वक चर्चा भी किया गया. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dead-body-of-rickshaw-puller-found-floating-in-the-pond-in-baghmara/">धनबाद

: बाघमारा में तालाब में तैरता मिला रिक्शा चालक का शव

चाईबासा : गंदी शक्तियों से बचने व खुशहाली हेतु घर-घर में लगा छापा

  • आदिवासी उरांव समाज का अनोखा रस्म
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Chaibasa-Gandi.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chaibasa (Sukesh Kumar) : बुधवार को बान टोला अखाडा मे होली की पावन अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी खद्दी फग्गू सरहुल चाईबासा उरांव समाज के सातों अखाड़ा में परिवार की सुख समृद्धि, पढ़ाई-लिखाई, नौकरी, काम-धाम, लालन-पालन एवं मुहल्ले के प्रत्येक घर मे सभी तरह प्रकोप, दुख -तकलीफ को दुर करने हेतू मान्यता अनुसार चाला मंडप माँ सरना स्थल में पूजा-पाठ किया गया. मुहल्ले के प्रत्येक घर दिन भर घूम-घूमकर लाल व सफेद मिट्टी से घर की दरवाजा के दोनों ओर छापा मारने का रिवाज हैं, उसे किया गया. इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-dead-body-of-bada-babu-of-mineral-department-recovered-from-his-flat/">रांची:

खनिज विभाग के बड़ा बाबू का शव उनके फ्लैट से बरामद
पुरखो से होते हुए आज भी बहुत ही हर्षोल्लास धूमधाम एवं पारम्परिक नाच-गान गाना...लली-लली गईया के छोटे-छोटे हसुवा..मोर गईया दुयो... मोर गईया दुयो देबे रे मोह....ने.. मोर गईया दुयो देबे...के साथ बान टोला अखाड़ा ने भी नियम को पूरा किया. इस अवसर पर समाज के पाहन (पुजारी) फागु खलखो सहयोगी पनभरवा, मंगरू टोप्पो,संजय कुजूर के अलावा मुख्य रूप से समाज के मुखिया लालू कुजूर, राजेन्द्र कच्छप, सीताराम मुण्डा, कृष्णा कच्छप, तेजो कच्छप, इन्द्रोदय कच्छप, रवि कुजूर, अजीत लकड़ा, बुधराम कोया, जगरनाथ कुजूर, रवि तिर्की, विश्वनाथ लकड़ा, राजु तिग्गा, जगरनाथ टोप्पो, प्रधान कच्छप, आकाश टोप्पो, इंद्रोदय कच्छप, कारण कच्छप, जुली कुजूर, बुचून लकड़ा, सुनील खलखो, बिरसा लकड़ा, छोटे कुजूर, सावन लकड़ा, मुन्ना मिंज, संजय तिर्की, राजु कुजूर, पवन टोप्पो, घांसी बरहा, गब्बर लकड़ा आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-unnatural-sex-with-minor-two-arrested/">हजारीबाग

: नाबालिग के साथ अप्राकृतिक यौनाचार, दो गिरफ्तार

चाईबासा : महिला कॉलेज के बीएड विभाग में मागे मिलन समारोह

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Chaibasa-Mage-Milan-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chaibasa (Sukesh Kumar) : महिला कॉलेज चाईबासा में बुधवार को मागे मिलन समारोह का आयोजन बीएड विभाग के बहुउद्देशीय सभागार में किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज की प्राचार्या डॉ प्रीति बाला सिन्हा ने स्वागत भाषण के द्वारा किया. इसमें उन्होंने मागे पर्व के महत्व को बताया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डोबरो बुड़ीउली ने मागे पर्व की अवधारणा, सृजन ,दर्शन एवं सामाजिक मिलन को बताया. अन्य अतिथि शिक्षक बागुन बोदरा ने बताया कि मागे सामाजिक व्यवहार एवं अतिथियों का सत्कार के बारे में हमें बताता है. इसे भी पढ़ें : पांकी">https://lagatar.in/panki-smuggler-arrested-with-four-kilos-of-opium/">पांकी

: चार किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार
सेमेस्टर वन की छात्राओं ने हो नायकों की झांकी ओत गुरु लाको बोदरा, पोटो हो, पद्मश्री डॉक्टर जानुम सिंह सोय की उम्दा प्रस्तुति की गई. अंत में प्राचार्या द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में महिला कॉलेज बीएड विभाग के डॉ ओनिमा मानकी, डॉ अर्पित सुमन टोप्पो, डॉक्टर पुष्पा कुमारी, डॉ राजीव लोचन नामता, प्रीति देवगण, शीला समद, बबीता कुमारी, सितेंद्र रंजन सिंह, मदन मोहन मिश्रा, धनंजय कुमार एवं चंद्र मोहन हेंब्रम उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dead-body-of-rickshaw-puller-found-floating-in-the-pond-in-baghmara/">धनबाद

: बाघमारा में तालाब में तैरता मिला रिक्शा चालक का शव

चक्रधरपुर : कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष ने ग्रामीणों की समस्याओं से हुये रु-ब-रु

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/CKP-Bharania.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर प्रखंड की भरनिया पंचायत के भरनिया गांव में गांव की विभिन्न समस्याओं को लेकर बैठक का आयोजन किया गया. बैठक के दौरान मुख्य रुप से मौजूद कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह सामड को ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया.ग्रामीणों ने कहा कि गांव में नल जल योजना का कार्य सही तरीके से नहीं कराये जाने के कारण विभिन्न टोला के ग्रामीण पानी के लिए वंचित हो रहे हैं.कई टोलों में वर्षों में चापाकल खराब पड़ा है, लेकिन इसे दुरूस्त नहीं किया जा रहा है, इससे गर्मी के मौसम में पानी की दिक्कत और ज्यादा बढ़ जाएगी. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-holi-celebrated-with-joy-and-tradition/">लातेहार

: हर्षोल्लास व पारंपरिक रूप से मनायी गयी होली
इस दौरान ग्रामीणों ने गांव में पक्की सड़क, सिंचाई की व्यवस्था नहीं होने इत्यादि अन्य समस्याओं से भी रुबरु कराया. इस पर प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह सामड ने कहा कि जल्द ही वे अधिकारियों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करायेंगे ताकि गांव में पानी की समस्या दूर हो सकें. इस मौके पर सोनाम गोप, सनातन गोप, रेखा गोप, चुड़ा गोप, नंदलाल सरदार, संतोष सरदार, सुखलाल सरदार, बेरगा बांकिरा, बुधराम गोप के अलावे स्थानीय महिला-पुरूष ग्रामीण मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp