Chakradharpur (Shambhu Kumar) : भरनिया पंचायत के भरनिया गांव में नगर परिषद् की ओर से बनने वाले कचरा निस्तारण प्लांट को लेकर चक्रधरपुर के अंचल कार्यालय में बैठक हुई. बैठक में मुख्य रूप से पोड़ाहाट अनुमंडल पदाधिकारी रीना हांसदा, अंचलाधिकारी बाल किशोर महतो, जन रक्षा संघर्ष समिति के भरनिया गांव के अध्यक्ष सह मुंडा गोरे लाल गागराई, मुखिया सरीता गागराई के अलावे भरनिया गांव के ग्रामीण मौजूद थे. बैठक के दौरान एसडीओ द्वारा कचरा निस्तारण प्लांट लगने से होन वाले फायदों के बारे में बताए जाने के बावजूद ग्रामीणों की सहमति नहीं बनी. एसडीओ रीना हांसदा ने कहा कि राज्य के दूसरे जिला में जहां भी कचरा निस्तारण प्लांट लगाया गया है, वहां ग्रामीणों को विजिट कराया जाएगा, ताकि ग्रामीण कचरा निस्तारण प्लांट को देखकर उसके बारे में समझ सकें. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-a-herd-of-22-elephants-including-a-child-reached-the-dam-returned-to-the-forest-after-doing-water-sports/">चांडिल
: डैम पहुंचा बच्चा समेत 22 हाथियों का झुंड, जल क्रीड़ा करने के बाद वापस लौटे जंगल
: सांसद की अनुशंसा के एक साल बाद भी नही बन पायी सड़क
: डैम पहुंचा बच्चा समेत 22 हाथियों का झुंड, जल क्रीड़ा करने के बाद वापस लौटे जंगल
नगर परिषद् से पंचायती राज व्यवस्था अलग होती है
मौके पर गांव के मुंडा गोरे लाल गागराई ने कहा कि गांव में असंवैधानिक तरीके से किसी भी हाल में कार्य नहीं करने दिया जाएगा. कचरा प्लांट लगाने को लेकर ग्रामसभा होगी, अगर ग्रामसभा में पारित होगा तभी कचरा प्लांट लग सकेगा अन्यथा नहीं. ग्रामीणों ने कचरा प्लांट लगाने को लेकर कहा कि शहर में जमीन होने के बावजूद शहर का कचरा गांव में डंप करने की योजना गलत है. नगर परिषद् से पंचायती राज व्यवस्था अलग होती है. नगर को गांव से न जोड़ा जाए. इस मौके पर जन रक्षा संघर्ष समिति के केन्द्रीय संयोजक पंडित कुमार महतो ने कहा कि गांव में कचरा निस्तारण प्लांट लगने से क्षेत्र का पर्यावरण दूषित होगा, जबकि गांव का पर्यावरण स्वच्छ रहता है. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों का निर्णय है कि गांव में कचरा प्लांट न लगाया जाए. इसे भी पढ़ें : पीरटांड़">https://lagatar.in/pirtand-the-road-could-not-be-built-even-after-one-year-of-the-recommendation-of-the-mp/">पीरटांड़: सांसद की अनुशंसा के एक साल बाद भी नही बन पायी सड़क
Leave a Comment