Search

 
 
 

चक्रधरपुर : रेलवे हाई स्कूल मैदान में फन वर्ल्ड डिजनीलैंड मेला का एसडीओ ने किया उद्घाटन

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : शहर के रेलवे हाई स्कूल मैदान में रविवार की शाम फन वर्ल्ड डिजनी लैंड मेला का उद्घाटन किया गया. इस अवसर पर मुख्य रूप से मौजूद पोड़ाहाट अनुमंडल पदाधिकारी रीना हांसदा तथा चक्रधरपुर के थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार ने नारियल फोड़ कर तथा फीता काटकर मेला का उद्घाटन किया. इस दौरान एसडीओ ने मेले में लगे झूले व स्टॉल का जायजा लिया. एसडीओ ने ड्रैगन झूला में बैठकर झूले का आनंद लिया. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-sp-did-surprise-inspection-of-chandil-police-station-warned-criminals/">चांडिल

: एसपी ने किया चांडिल थाना का औचक निरीक्षण, अपराधियों को चेताया

विभिन्न तरह का झूले लगाए गए हैं मेला में

एसडीओ रीना हांसदा ने कहा कि फन वर्ल्ड डिजनीलैंड मेला पहली बार चक्रधरपुर में लगा है. एक ही जगह पर काफी संख्या में तरह-तरह के झूले लगाए गए हैं, लोगों का मेला का आनंद लेने आना चाहिए. फन वर्ल्ड डिजनीलैंड के संयोजक चंद्रशेखर पर्वत ने बताया कि फन वर्ल्ड डिजनी लैंड का आयोजन अब तक बड़े शहरों में होता आया है. इस वर्ष पहली बार चक्रधरपुर जैसे छोटे शहर में फन वर्ल्ड डिजनीलैंड लगाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि इस फन वर्ल्ड डिजनीलैंड में भारत के हर प्रांत के परिधान, हैंडी क्राफ्ट के सामान उपलब्ध रहेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही