Search

 
 
 

चक्रधरपुर : एसडीओ ने नगर परिषद की विकास योजनाओं का किया निरीक्षण

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : पोड़ाहाट अनुमंडल पदाधिकारी सह नगर परिषद की प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी रीना हांसदा ने सोमवार को शहर के विभिन्न मोहल्लों में नगर परिषद की ओर से बनने वाली योजनाओं का निरीक्षण किया. इस दौरान नगर परिषद की सिटी मैनेजर अभिषेक राहुल भी मौजूद थे. एसडीओ ने नगर परिषद की ओर से विभिन्न वार्ड में बनाए गए नाली व सड़क के गुणवत्ता की जांच की. एसडीओ ने शहर के पंप रोड में नाली की स्थिति को देखा और नाली निर्माण में बरती गई लापरवाही को लेकर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. काम में कोताही बरतने वालों पर कारवाई की जाएगी. एसडीओ रीना हांसदा ने पंप रोड के अलावे बंगलाटांड़, भगत सिंह चौक के समीप योजनाओं का निरिक्षण किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-chief-sini-soren-sitting-on-fast-unto-death-since-monday-after-protesting-for-seven-days/">जमशेदपुर

: सात दिन तक धरना के बाद सोमवार से आमरण अनशन पर बैठी मुखिया सिनी सोरेन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही