Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : सुषमा सिंह देवी के पुरानी बस्ती आवास पहुंचे एसडीओ ललन कुमार

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : राजा अर्जुन सिंह की पौत्रवधु 89 वर्षीय सुषमा सिंह देवी इन दिनों बेहद बीमार है. उन्हें इलाज के लिए चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं शनिवार को पोड़ाहाट अनुमंडल के एसडीओ ललन कुमार सुषमा सिंह देवी के पुरानी बस्ती स्थित आवास पहुंचे. जहां उनके पुत्र बसंत कुमार सिंहदेव को राशन सामग्री के साथ कुछ राशि देकर सहायता पहुंचाई. एसडीओ ने कहा की सुषमा सिंह देवी के घर के काटे गए बिजली कनेक्शन को भी जुड़वा दिया गया है. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhands-political-drama-will-soon-come-to-an-end-governor-will-return-from-delhi-on-sunday/">झारखंड

के सियासी ड्रामे का जल्द होगा पटाक्षेप, रविवार को दिल्ली से लौटेंगे राज्यपाल

सुषमा सिंह देवी के बेहतर इलाज का प्रयास किया जा रहा है - एसडीओ

उन्होंने कहा की बीमार सुषमा सिंह देवी के बेहतर तरीके से इलाज संबंधित प्रयास किया जा रहा है. परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, इसे देखते हुए कोशिश की जाएगी कि उनके पुत्र को काम दिलाया जाए. साथ ही उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री आवास योजना का आवेदन परिवार के सदस्यों द्वारा भरा गया है या नहीं इसकी भी जानकारी नगर परिषद में जाकर लिया जाएगा. इस मौके पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी फेलिक्स आनंद एक्का, राम प्रताप बर्मन के अलावे परिवार के सदस्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही