Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर: जैक बोर्ड नौवीं तथा ग्यारहवीं की‌ द्वितीय सावधिक परीक्षा 15 व 16 जून से

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur : जैक बोर्ड यानी झारखंड अधिविद्य परिषद रांची की कक्षा नौवीं की द्वितीय सावधिक परीक्षा 15 जून से, जबकि 11वीं की द्वितीय सावधिक परीक्षा 16 जून से प्रारंभ होगी. यह दोनों ही परीक्षा लिखित होगी. प्रथम सावधिक परीक्षा में जिन विषयों की परीक्षा में छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे, उन्हीं विषयों की परीक्षा में ही शामिल होंगे. इसे भी पढ़ें: चक्रधरपुर:">https://lagatar.in/chakradharpur-santoshi-became-the-deputy-head-of-chandri-panchayat-due-to-the-vote-of-the-chief/">चक्रधरपुर:

मुखिया के मतदान से चंद्री पंचायत की उप मुखिया बनीं संतोषी सांडिल
कक्षा नौवीं की द्वितीय सावधिक परीक्षा 15 जून से 7 जुलाई तक दूसरी पाली में अपराह्न 2 बजे से 3:45 बजे तक ली जाएगी. जबकि 11वीं की द्वितीय सावधिक परीक्षा 16 जून से 11 जुलाई तक दोनों पालियों में ली जाएगी. पहली पाली में पूर्वाह्न 11 बजे से, जबकि दूसरी पाली में अपराह्न 2 बजे से परीक्षा संचालित होगी.

परीक्षा केंद्रों में प्रतिनियुक्त किए गए शिक्षक

चक्रधरपुर में कक्षा नौवीं एवं ग्यारहवीं की द्वितीय सावधिक परीक्षा संपन्न कराने के लिये कई परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. वही परीक्षा कार्य के लिये शिक्षक शिक्षिकाओं की प्रतिनियुक्ति भी कर दी गई है. जानकारी के मुताबिक चक्रधरपुर में मारवाड़ी प्लस टू विद्यालय, महात्मा गांधी उच्च विद्यालय, आदर्श मध्य विद्यालय देवगांव, राजा नरपत सिंह बालिका उच्च विद्यालय, उर्दू टाउन उच्च विद्यालय, कारमेल उच्च विद्यालय आदि परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. इसे भी पढ़ें: चाईबासा:">https://lagatar.in/chaibasa-mukta-laguri-became-the-block-head-and-deputy-chief-of-anita-kui-tonto-block/">चाईबासा:

अनीता कुई टोन्टो प्रखंड की प्रखंड प्रमुख व उप प्रमुख बनी मुक्ता लागुरी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही