Search

चक्रधरपुर : द्वितीय पश्चिमी सिंहभूम जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता का समापन

Chakradharpur (Shambhu Kumar)चक्रधरपुर के मधुसूदन स्कूल में चल रहे द्वितीय पश्चिमी सिंहभूम जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता सोमवार को संपन्न हुई. प्रतियोगिता में चक्रधरपुर ताइक्वांडो क्लब ने कुल 38 पदक अपने नाम किया. वहीं चाईबासा के डीएवी स्कूल की टीम 33 पदक लेकर दूसरे स्थान पर रही. चक्रधरपुर की मधुसूदन पब्लिक स्कूल की टीम 17 पदक जीतकर तीसरे स्थान पर रही. इस प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग में कुल 15 टीमें थीं. इसमें 200 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था. इंजीनियरिंग कॉलेज चाईबासा, डीएवी पब्लिक स्कूल चाईबासा, बिहारी क्लब चाईबासा,बिरसा मुंडा ताइक्वांडो क्लब चाईबासा, मधुसूदन पब्लिक स्कूल चक्रधरपुर, दिल्ली पब्लिक स्कूल चक्रधरपुर, गायत्री देवी शिशु विद्या मंदिर चंद्री, सिलफोड़ी की जलवे देवी शिशु विद्या मंदिर, पोड़ाहाट ताइक्वांडो क्लब, पोटरखोली ताइक्वांडो क्लब, चक्रधरपुर ताइक्वांडो क्लब के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. समारोह के दौरान बतौर मुख्य अतिथि पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष श्याम सुंदर महतो, विशिष्ठ अतिथि चक्रधरपुर थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार, पश्चिमी सिंहभूम ओलंपिक संघ के सह-सचिव संजय चौबे, अजय कुमार, पश्चिमी सिंहभूम जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष विजय दत्ता एवं उपाध्यक्ष प्रमोद भागेरिया उपस्थित थे. इस अवसर पर अतिथियों ने दीप जलाकर फाइनल मैच का शुभारंभ किया. प्रतियोगिता के अंतिम समारोह में अतिथि के रूप में उपस्थित सीआरपीएफ 60 बटालियन के सहायक कमांडेंट जियाउल हक ने प्रतियोगिता के अंतिम परिणाम की घोषणा की. साथ ही उप निरीक्षक विवेक पाल, समाजसेवी जय गिरि गोस्वामी, सुनीता भागेरिया, प्रशांति साहा एवं अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया. मंच का संचालन देवेंद्र मिश्रा ने किया. इस अवसर पर जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव अनुराग शर्मा ने पश्चिमी सिंहभूम जिले के खिलाड़ियों के उपलब्धियों के बारे में बताया. वहीं शहर के जाने माने रंगकर्मी ने बाहर से आए रेफरी व अतिथियों को सम्मानित किया. मौके पर खिलाड़ियों के अलावे उनके अभिभावक मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-the-basic-mantra-given-regarding-mission-2024-in-the-bjp-mandal-working-committee-meeting/">चांडिल

: भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक में मिशन 2024 को लेकर दिए गए मूलमंत्र

चक्रधरपुर ताइक्वांडो क्लब ने जीते 23 स्वर्ण पदक

इस प्रतियोगिता में चक्रधरपुर ताइक्वांडो क्लब ने 23 स्वर्ण पदक, 8 रजत पदक और 7 कस्य पदक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर अपना दबदबा बनाया. 14 स्वर्ण पदक 6 रजत पदक 13 कांस्य पदक हासिल कर डीएवी चाईबासा द्वितीय स्थान पर रही. 10 स्वर्ण पदक 01 रजत पदक एवं 6 कांस्य पदक जीत मधुसूदन पब्लिक स्कूल चक्रधरपुर ने तृतीय स्थान हासिल किया. वहीं 5 स्वर्ण पदक 2 रजत पदक एवं 6 कांस्य पदक जीत दिल्ली पब्लिक स्कूल ने चौथा स्थान हासिल किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp