Search

 
 
 

चक्रधरपुर : 11 एवं 12 फरवरी को आयोजित होगी द्वितीय पश्चिमी सिंहभूम ताइक्वांडो प्रतियोगिता

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : द्वितीय पश्चिमी सिंहभूम जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए रविवार को सोनुवा रोड स्थित भागेरिया वाटर्स के कार्यालय में पश्चिमी सिंहभूम जिला ताइक्वांडो संघ की बैठक हुई. बैठक में पश्चिमी सिंहभूम संघ के सारे कोच मैनेजर व सचिव अनुराग शर्मा साथ ही उपाध्यक्ष प्रमोद भगोरिया उपस्थित हुए. बैठक में द्वितीय पश्चिमी सिंहभूम जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित करने की तिथि 11 एवं 12 फरवरी 2022 निर्धारित की गई. इसे भी पढ़ें : मुस्लिम">https://lagatar.in/muslim-manch-demands-1932-based-khatian-expansion-of-committee-watch-video/">मुस्लिम

मंच ने की 1932 आधारित खतियान की मांग, कमेटी का विस्तार, देखें वीडियो
मौके पर सचिव अनुराग शर्मा ने कहा कि इस प्रतियोगिता में जिले के तमाम स्कूल एवं क्लब हिस्सा लेंगे. यह दो दिवसीय प्रतियोगिता मधुसूदन पब्लिक स्कूल चक्रधरपुर में आयोजित की जाएगी. साथ ही सारे खेल इलेक्ट्रॉनिक स्कोरिंग सिस्टम पर आयोजित किए जाएंगे. मौके पर दिनकर शर्मा, शांतनु महतो, राहुल प्रसाद, राहुल प्रधान, भानु प्रताप शर्मा, प्रीति लोहार, नूतन गागराई, विजय प्रताप मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही