Chakradharpur (Shambhu Kumar) : सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से गोइलकेरा थाना क्षेत्र के ईचाहातु से इचागोड़ा जाने वाली कच्ची सड़क में लगाये गए बम को जवानों ने बरामद किया है. मौके से एक छह किलो का प्रेशर आईडी विस्फोटक बरामद हुआ है. बताया जाता है कि भाकपा माओवादी संगठन के शीर्ष नेता मिहिर बेसरा, अनमोल, मोछू, चमन कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विनी के कोल्हान के जंगलों में भ्रमणशील है. [caption id="attachment_610298" align="aligncenter" width="600"]
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/16rc_m_168_16042023_1.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> ईचाहातु की कच्ची सड़क में गाड़कर रखा गया प्रेशर बम[/caption] इसकी सूचना मिलने के बाद शनिवार को चाईबासा पुलिस, कोबरा बटालियन 203, 205, झारखंड जगुआर, सीआरपीएफ की 197वीं बटालियन,157 बटालियन, 174 बटालियन,193 बटालियन, 07 बटालियन, 26 बटालियन की ओर से गोइलकेरा के ईचाहातु जंगल में सर्च अभियान चलाया जा रहा था. इसी बीच ईचाहातु से इचागोड़ा जाने वाले कच्ची सड़क में गाड़कर रखे गए प्रेशर आईडी विस्फोटक को बरामद किया गया. बता दें कि नक्सलियों द्वारा कोल्हान के जंगलों में जगह-जगह प्रेशर बम गाड़कर रखा है, इन बमों का शिकार ग्रामीण भी हो रहे हैं. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-50-patients-examined-in-free-health-checkup-camp/">घाटशिला
: निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 50 मरीजों की हुई जांच [wpse_comments_template]

Leave a Comment