Search

 
 
 

चक्रधरपुर : फ्लैट के लिफ्ट से गिरकर सिक्युरिटी गार्ड की मौत

 
Chakradharpur (Shambhu Kumar) : चक्रधरपुर थाना क्षेत्र की कुसुमकुंज के समीप स्थित बैकुंठ साईं अपार्टमेंट फ्लैट के लिफ्ट से गिरकर फ्लैट में ड्यूटी कर रहे सिक्युरिटी गार्ड की मौत हो गई. घटना बुधवार देर रात की है. बताया जाता है कि बैकुंठ साईं अपार्टमेंट फ्लैट में काम करने वाला चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के पनसुवां गांव निवासी लक्ष्मण प्रधान रोजाना की तरह बुधवार रात लगभग नौ बजे ड्यूटी के लिए साईं अपार्टमेंट पहुंचा था. वहां काम करने वाले अन्य लोगों को लक्ष्मण प्रधान कहीं दिख नहीं रहा था. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/CKP-GARD-DETH-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-as-soon-as-the-paddy-ears-arrive-in-the-fields-elephants-start-creating-havoc-farmers-worried/">चाकुलिया

: खेतों में धान की बाली आते ही हाथियों का उत्पात शुरू, किसान चिंतित
जब फ्लैट के अन्य कर्मियों ने उसकी खोजबीन की तो लक्ष्मण प्रधान को लिफ्ट के नीचे मृत पाया. लक्ष्मण प्रधान के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोट लगी है. इसके बाद कर्मियों ने लक्ष्मण प्रधान के शव को कमरे में एक बेड पर ले जाकर रखा. सूचना मिलने पर चक्रधरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई. थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार लिफ्ट में उतरकर जांच पड़ताल की. घटना की सूचना मिलने पर गार्ड के परिजन भी फ्लैट पहुंचे थे. इधर पुलिस फ्लैट में काम करने वाले इंजीनियर व कुछ अन्य युवकों को थाना लाकर पूछताछ में जुटी हुई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही