Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : सड़क पर रखी भवन निर्माण सामग्री जब्त, एसडीओ-डीएसपी ने की कार्रवाई

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : शहर के वार्ड संख्या 3 कैनाल रोड के मैदान में भारी मात्रा में अवैध तरीके से स्टॉक कर रखे गए गिट्टी व बालू को पोड़ाहाट अनुमंडल पदाधिकारी रीना हांसदा व डीएसपी कपिल चौधरी ने जब्त किया है. शनिवार को दोनों पदाधिकारी गुप्त सूचना मिलने के बाद केनाल रोड पहुंचे. यहां भारी मात्रा में गिट्टी, बालू स्टॉक कर रखा गया था और इनका कारोबार किया जा रहा था. अधिकारियों ने तुरंत ही सभी भवन निर्माण सामग्री को जब्त करने का आदेश दिया. भारी मात्रा में स्टॉक किए गए गिट्टी बालू को हाइवा व ट्रैक्टर में लादकर थाना ले जाया गया. अवैध तरीके से स्टॉक की गई निर्माण सामग्री किसकी है इसका पता नहीं चल सका है. हालांकि अधिकारियों के इस कार्रवाई के बाद गिट्टी, बालू का अवैध कारोबार करने वाले कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है. गिट्टी बालू जब्त करने के दौरान खनन विभाग के अधिकारी, नगर परिषद के शहर प्रबंधक अभिषेक राहुल के अलावे थाना के अधिकारी व जवान मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-panchayat-samiti-meeting-held-plans-reviewed/">डुमरिया

: पंचायत समिति की बैठक आयोजित, योजनाओं की हुई समीक्षा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही