Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : स्व. कमलदेव को न्याय दिलाने के लिए 31वें दिन भी अनशन जारी

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : गिरीराज सेना के संरक्षक सह हिन्दूवादी युवा नेता कमलदेव गिरि की हत्या के मामले में सीबीआई जांच व पकड़े गये आरोपियों का नार्को टेस्ट कराने की मांग को लेकर चल रहे क्रमिक अनशन का सोमवार को 31वां दिन था. 31 दिन से लगातार परिवार के सदस्य व स्व. कमलदेव गिरि के समर्थक क्रमिक अनशन पर बैठ रहे हैं, लेकिन प्रशासन के वरीय अधिकारी अनशन स्थल नहीं पहुंचे हैं. सोमवार को अनशन पर बैठे लोगों ने कहा कि अनशन का 31वां दिन हो गया है, लेकिन हमारी मांग पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है. हम शांतिपूर्ण तरीके से अनशन कर रहे हैं, जब हम अपनी मांगों को लेकर चाईबासा में डीसी कार्यालय के समीप बैठने के लिए गये थे तो चाईबासा सदर थाना प्रभारी ने कमलदेव गिरि की छोटी बहन पूजा गिरि व बड़े भाई उमाशंकर गिरि की पिटाई कर दी थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-people-put-their-problems-in-janata-darbar-of-deputy-commissioner-15-applications-came/">जमशेदपुर

: उपायुक्त के जनता दरबार में लोगों ने रखी अपनी समस्याएं, 15 आवेदन आये
लोगों ने कहा कि कमलदेव गिरि को न्याय नहीं मिल जाता है तब तक आंदोलन जारी रहेगा. मौके पर स्व. कमलदेव गिरि के बड़े भाई उमाशंकर गिरी समेत परिवार के अन्य सदस्य व स्थानीय लोग मौजूद थे. बता दें कि 12 नवंबर 2022 की शाम चक्रधरपुर के भारत भवन के समीप गिरीराज सेना के संरक्षक सह हिंदूवादी युवा नेता कमल देवगिरी की बम व गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड के बाद पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. लेकिन हत्याकांड मामले में सफेदपोश का हाथ होने के कारण परिवार के सदस्य व स्थानीय लोग लगातार चरणबद्ध तरीके से आंदोलन कर रहे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही