Search

चक्रधरपुर : स्व. कमलदेव गिरि के घर पहुंचे वाराणसी के जनकदेव महाराज

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : कराईकेला के ईचाहातु गांव में श्री श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ अनुष्ठान संपन्न होने के बाद वाराणसी से पहुंचे जनकदेव महाराज शुक्रवार शाम गिरिराज सेना के संस्थापक सह हिन्दूवादी युवा नेता दिवंगत कमलदेव गिरि के आवास पहुंचे. जहां उन्होंने कमलदेव गिरि के परिजनों से मुलाकात की. इस दौरान जनकदेव महाराज ने कहा कि कमलदेव गिरि अमर हो गया है. उसकी ख्याति कभी कम नहीं हो सकती. कमलदेव गिरि ने न अपने शहर, राज्य बल्कि देश के अन्य राज्यों में अपनी अलग पहचान बनायी. उसका नाम व ख्याति हमेशा लोगों के बीच रहेगा. उसके द्वारा सनातन धर्म के उत्थान व समाज के लिए किये गये कार्यों की हर जगह सराहना होती है. कुछ लोगों ने कमलदेव गिरि की आत्मा को शरीर से अलग किया है, जो सनातन धर्म के लिए बहुत बड़ी क्षति है. आने वाले समय में दुष्टों का नाश जरूर होगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-adivasi-sengel-celebrated-the-birth-anniversary-of-pandit-raghunath-murmu-the-father-of-olchiki-at-jatajhopdi/">जमशेदपुर

: आदिवासी सेंगेल ने ओलचिकी के जनक पंडित रघुनाथ मुर्मू की जटाझोपड़ी में जयंती मनायी

जनकदेव महाराज को धर्मशाला परिसर में किया गया सम्मानित

उन्होंने कहा कि न सिर्फ मेरा बल्कि कमलदेव गिरि को सभी सनातन धर्म के गुरुओं का आशीर्वाद है. उन्होंने कहा कि कमलदेव गिरि जैसे युग पुरुष बहुत कम ही होते हैं. इस अवसर पर कमलदेव गिरि के बड़े भाई उमाशंकर गिरि, फूलनदेव गिरि ने जनकदेव महाराज व अन्य पुजारियों को शौंडिक धर्मशाला परिसर में स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया. इस दौरान जनकदेव महाराज जी की आंखें भी नम हो गई. उन्होंने कहा कि उनका आशीर्वाद हमेशा परिवार के साथ रहेगा. इस मौके पर चक्रधरपुर के बाटा रोड स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी अनंत पाठक के अलावे इचाहातु में यज्ञ संपन्न कराने के लिए पहुंचे पुजारी के अलावे कमलदेव गिरि के परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp