Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर : अंचल कॉलोनी मध्य विद्यालय में शिक्षकों के लिए गोष्ठी आयोजित

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : प्रखंड संसाधन केंद्र स्थित अंचल कॉलोनी मध्य विद्यालय सभागार में सोमवार को शिक्षकों के लिए गोष्ठी का आयोजन हुआ. इस मौके पर मुख्य रूप से क्षेत्रीय शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अविनाश राम उपस्थित थे. गोष्ठी के दौरान विद्यालय में बनने वाले मध्यान भोजन को किसी भी स्थिति में बंद नहीं करने का निर्देश दिया गया. क्षेत्रीय शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने कहा कि अगर किसी विद्यालय में मध्यान भोजन संचालित करने में किसी प्रकार की परेशानी आती है इस बारे में उन्हें अवगत कराए. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-seminar-organized-for-teachers-in-anchal-colony-middle-school/">चक्रधरपुर

: अंचल कॉलोनी मध्य विद्यालय में शिक्षकों के लिए गोष्ठी आयोजित
[caption id="attachment_553758" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/13rc_m_141_13022023_1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मौजूद शिक्षक शिक्षिकाएं[/caption]

नवभारत साक्षरता कार्यक्रम को सफल बनाने पर हुई चर्चा

गोष्ठी के दौरान प्रखंड के जर्जर विद्यालय की स्थिति व जिन विद्यालयों में मरम्मती संबंधित कार्य चल रहा है उसके बारे में जानकारी ली गई. इसके साथ ही नवभारत साक्षरता कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर भी शिक्षकों को कई दिशा-निर्देश दिए गए. इस दौरान आगामी दिनों में होने वाले मैट्रिक परीक्षा पर भी चर्चा की गई. इस मौके पर बीपीओ अजय कुमार, राजेश खलखो के अलावे प्रखंड संसाधन सेवी, विभिन्न विद्यालयों के प्रधान शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही