Search

 
 
 

चक्रधरपुर : सड़क दुर्घटना में वरिष्ठ पत्रकार सुदाम प्रधान सहित एक अन्य व्यक्ति की मौत

 
Chaibasa :  चक्रधरपुर आसनतलिया मुख्य मार्ग पर बुधवार की सुबह सड़क दुर्घटना में वरिष्ठ पत्रकार सुदाम प्रधान सहित एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गयी. सूत्रों के अनुसार प्रत्येक दिन की तरह सुबह करीब 5ः30 बजे सुदाम प्रधान व केरा निवासी काशी साहु मोर्निंग वॉक पर एनएच-75 ई बांझीकुसुम की ओर निकले थे. इसी दौरान रांची की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों व्यक्तियों को अपनी चपेट में ले लिया. इसमें काशी साहु की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि सुदाम प्रधान ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. इसे भी पढ़े : चाईबासा:">https://lagatar.in/chaibasa-income-tax-department-raids-tpsl-group-officers-entered-by-climbing-the-wall/">चाईबासा:

टीपीएसएल ग्रुप पर आयकर विभाग की दबिश, दीवार फांद कर घुसे अधिकारी

आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे लोग

वहीं, इस घटना के बाद परिवार व आसपास के लोगों ने प्रशासन के लचर व्यवस्था पर आक्रोशित होकर शव को चाईबासा-रांची के अनुमंडल अस्पताल के समक्ष रख सड़क जाम कर दिया है. सभी लोग आरोपी की गिरफ्तारी व मृतक के परिजन को नौकरी और मुआवजा देने की मांग पर अड़े हैं. इस दौरान विधायक सुखराम उरांव, पूर्व विधायक शशि भूषण सामड़, रामलाल मुंडा, दिनेश जेना सहित काफी संख्या में लोग मौजूद हैं. इसे भी पढ़े :  गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-naxalites-shot-and-killed-former-deputy-chief-fired-from-ak-47/">गिरिडीह

: नक्सलियों ने पूर्व उपमुखिया की गोली मारकर की हत्या, एके-47 से चलाई गई ताबड़तोड़ गोली
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही